फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: furor in congress diwali sneh milan program

उत्तराखंड: कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर नेता नाराज

Fri, 29 Oct 2021 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Oct 2021 02:57 PM IST
सार

कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के  समर्थकों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
uttarakhand news: furor in congress diwali sneh milan program
harish rawat, congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शुक्रवार को हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मेघ सिंह के समर्थकों ने कर दिया हंगामा
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के  समर्थकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


गोदियाल और हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद शांत हुआ मामला
इस दौरान समर्थकों ने मेघ सिंह को कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई
मेघ सिंह कंडारी के समर्थकों ने कार्यक्रम संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

गोदावरी थापली ने भी लगाया आरोप
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मसूरी में शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। थापली ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में कभी नहीं बुलाया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed