फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 18 October 2021

उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी से आफत और मलबे की चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Mon, 18 Oct 2021 05:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।  बदरी-केदार, यमुनोत्री और धारचूला-मुनस्यारी की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। वहीं, बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 18 October 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 गढ़वाल राइफल्स और वर्तमान में आरआर (राष्ट्रीय राइफल 48) के शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव रामपुर पहुंच गया। वहीं, शहीद हरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सड़क बंद होने के कारण घर नहीं पहुंच पाया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: कई घंटों की बारिश के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढकी उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरें
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रविवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। वहीं बदरी-केदार, यमुनोत्री और धारचूला-मुनस्यारी की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का कहर: उत्तराखंड में मलबे की चपेट में आए मजदूरों के टेंट और कच्चा मकान, चार की मौत
उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में एक महिला की मौत हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, छाया मातम, हर दिल रोया, तस्वीरें
17 गढ़वाल राइफल्स और वर्तमान में आरआर (राष्ट्रीय राइफल 48) के शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव रामपुर पहुंच गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड में रेल रोको आंदोलन: जीआरपी और पुलिस सतर्क, ऊधमसिंह नगर में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद पुलिस के साथ जीआरपी भी सतर्क रही। वहीं देहरादून, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में किसानों के प्रदर्शन का दौर भारी बारिश के बीच भी जारी रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: शहीद हरेंद्र सिंह के गांव पीपलीसारी में मातम, सड़क बंद होने से गांव नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरेंद्र सिंह के रिखणीखाल तहसील के गुर्ठेता ग्राम सभा के ग्राम पीपलसारी में मातम पसरा है। सोमवार को फिलहाल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नहीं पहुंच पाया है। सड़क बंद होने के कारण शहीद का पार्थिव शरीर रिखणीखाल हॉस्पिटल में रखा गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed