फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 13 July 2021

उत्तराखंड: बारिश से कई जगह हाईवे बंद और दो करोड़ की डकैती का खुलासा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Tue, 13 Jul 2021 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jul 2021 05:54 PM IST
सार

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेशभर में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, हरिद्वार पुलिस ने आज शहर में हुई दो करोड़ की डकैती का खुलासा कर दिया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 13 July 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वहीं, मंगलवार सुबह सेलाकुई में एक बाइक और डंपर की टक्कर में युवती की जान चली गई। पढ़ें प्रदेश की कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश, भूस्खलन से गंगोत्री और टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे बंद
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेशभर में सुबह से ही हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दी है। हल्द्वानी में भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव भी हो गया है।  
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से दो करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड बुलंदशहर से गिरफ्तार, ताऊ गैंग से है संबंध
हरिद्वार में गुरुवार को ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों की परिवहन निगम से वार्ता विफल, हड़ताल पर अड़े कर्मचारी
उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ रोडवेज कर्मचारियों की वार्ता मंगलवार को विफल रही। कर्मचारी संगठनों ने कहा जब तक बोर्ड बैठक में आधा वेतन कटौती सहित कर्मचारी विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक वह हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देहरादून: नई बाइक से काम पर निकले थे भाई-बहन, डंपर की चपेट में आने से युवती की हुई मौत
देहरादून में सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मिशन 2022: उत्तराखंड में भाजपा युवा चेहरे पर खेलेगी चुनावी दांव, 60 प्लस के नारे के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी
उत्तराखंड में भाजपा युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में जाएगी। पार्टी ने एक तरह से संकेत दे दिया है कि उसका चुनावी चेहरा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed