फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Bike Accident in selaqui, girl died

देहरादून: नई बाइक से काम पर निकले थे भाई-बहन, डंपर की चपेट में आने से युवती की हुई मौत 

Tue, 13 Jul 2021 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jul 2021 05:30 PM IST
सार

मृतका भारती अपने भाई हितेंद्र के साथ बाइक से इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Dehradun news: Bike Accident in selaqui, girl died
हादसे के बाद युवती को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे थाना सेलाकुई पुलिस को बाजार में एक डंपर और मोटरसाइकिल के हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर डंपर और एक बाइक मिली। मौके पर भारती (21) पुत्री स्वर्गीय हेमराज सिंह निवासी ग्राम फतहनगर थाना शेरकोट जिला बिजनौर हाल निवासी एकता विहार सेलाकुई घायल पड़ी मिली। जिससे 108 से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। मृतका भारती अपने भाई हितेंद्र के साथ बाइक से इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी। बताया कि डंपर देहरादून से विकासनगर की ओर जा रहा था। पीछे से बाइक सवार हितेंद्र अपनी बहन भारती को लेकर आ रहा था। उसके द्वारा डंपर को बाई तरफ से ओवरटेक करने की कोशिश की गई। इस दौरान बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इस दौरान हितेंद्र छिटकर दूर गिर गया। जबकि भारती डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

टैंपो ने मारी टक्कर, तेल के 130 टीन टूटे 

हरिद्वार में खाने के तेल से भरे टैंपो में बस ने टक्कर मार दी, जिससे टैंपो में भरे तेल के 130 टीन खराब हो गए। टैंपो चालक ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव कमलापुर निवासी मुर्तजा पुत्र सऊद खान ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को सुबह पांच बजे हरिद्वार से ज्वालापुर की ओर टैंपो लेकर जा रहा था।

टैंपो में खाने के तेल के 510 टीन भरे हुए थे। जब मुर्तजा टैंपो लेकर सिंहद्वार के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही बस ने उसके टैंपो में टक्कर मार दी, जिससे टैंपो का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके साथ ही उसमें रखे 510 टीन में से 130 टीन पूरी तरह से खराब हो गए। मुर्तजा के अनुसार 32000 रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि टैंपो चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed