फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News 22 June 2021

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे फिर बंद और टिहरी झील में बोटिंग शुरू, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Tue, 22 Jun 2021 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 05:54 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण कर्णप्रयाग में आज सुबह फिर बंद हो गया। वहीं, टिहरी झील में 52 दिन बाद फिर से बोटिंग शुरू हो गई है। पढ़ें ऐसी ही कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News 22 June 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। उधर, टिहरी झील में स्पीड और सामान्य बोटों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


रोमांच का सफर: 52 दिन बाद फिर पर्यटकों से गुलजार हुई टिहरी झील, जमकर उठाया बोटिंग का लुत्फ, तस्वीरें...
विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में 52 दिन बाद आज से स्पीड और सामान्य बोटों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 52 पर्यटकों ने बोटिंग की।  बोट यूनियन से जुड़े लोगों ने बोटों का संचालन शुरू करने से पहले झील में दुग्ध अभिषेक किया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे: चट्टान से भारी मात्रा में सड़क पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही थमी, तस्वीरें...
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चट्टानी भाग से मलबा हाईवे पर आ गया। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। एनएच की ओर से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


देहरादून: सीएम ने दिखाई पांच वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, रायपुर से सेलाकुई रूट पर चलेंगी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले पांच इलेक्ट्रिक बसों को परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण भी किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: झिरना रेंज में पहली बार दिखा सफेद मोर, ट्रैप कैमरा से रखी जाएगी नजर
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में मोरों के झुंड में वन कर्मियों को एक सफेद मोर दिखाई दिया। वहीं वनाधिकारी इसे अनुवांशिक परिवर्तन मान रहे है। कॉर्बेट प्रशासन ने वन कर्मियों को मोर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: आरोपी मैक्स कॉरपोरेट को 26 मार्च को मिली थी कोविड जांच की अनुमति 
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट के कथित घोटाले के समय को लेकर चर्चा के बीच यह सामने आया है कि आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को कोविड जांच की अनुमति 26 मार्च को दी गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed