फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे: चट्टान से भारी मात्रा में सड़क पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही थमी, तस्वीरें...

Tue, 22 Jun 2021 12:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Badrinath Highway Blocked near Karnaprayag after Heavy Landslide Photos
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चट्टानी भाग से मलबा हाईवे पर आ गया। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। एनएच की ओर से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।



चमोली जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार देर रात सिरोहबगड़ में दस घंटे बाद खोला गया था। वहीं, सिंगटाली और कौड़ियाला और विष्णुप्रयाग में हाईवे बहाल हो गया है। जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खोला जा सका। वहीं, जिले में अब भी 67 मोटर मार्गों का संपर्क गावों से कटा हुआ है।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: टिहरी झील में आज से फिर शुरू हुई बोटिंग, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

उधर, मौसम विभाग ने आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में तेज धूप खिली रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह से भी प्रदेश भर में हल्की धूप खिली है। वहीं, मौसम केंद्र के अनुसार तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस से परेशान भी होना पड़ सकता है। लेकिन शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather News: Badrinath Highway Blocked near Karnaprayag after Heavy Landslide Photos
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्रदेश में सैकड़ों सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं। विभिन्न जिलों में छह राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राजमार्ग, चार बॉर्डर रोड के अलावा 239 सड़कें अब भी बंद हैं। कई सिंचाई नहरों को भी नुकसान पहुंचा है। चमोली में बिजली की लाइनों और पोल के क्षतिग्रस्त होने से करीब 381 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। 

Uttarakhand Weather News: Badrinath Highway Blocked near Karnaprayag after Heavy Landslide Photos
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग जनपद में एक राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण मोटरमार्ग अवरुद्ध हैं। पौड़ी जनपद में एक राज्य मार्ग और 74 ग्रामीण सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। उत्तरकाशी जिले में दो ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Badrinath Highway Blocked near Karnaprayag after Heavy Landslide Photos
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

इधर, देहरादून में एक ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जबकि 11 सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं। टिहरी में ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कौड़ियाला-व्यासी के मध्य यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि जनपद की 20 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। इसके अलावा 98 सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Badrinath Highway Blocked near Karnaprayag after Heavy Landslide Photos
कुमाऊं में भूस्खलन से रास्ते बंद - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर में छह ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जबकि दो सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं। नैनीताल में एक जिला मार्ग, जबकि 22 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा 21 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed