फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bitcoin Investment Fraud Man Loses Rs 13.35 Lakh After Being Promised Huge Daily Profits

देहरादून: मुनाफे के बदले गले पड़ गई मुसीबत, बिटकॉइन में रोज 300 से 500 डॉलर कमाई का लालच, गंवा दिए 13.35 लाख

Wed, 23 Sep 2026 01:03 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 23 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

बिटकॉइन में निवेश कर हर दिन मोटी कमाई का सपना दिखाकर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। वेबसाइट पर मुनाफे की रकम बढ़ती दिखाई देती रही, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने चाहे तो निकासी ही रोक दी गई।

विज्ञापन
Dehradun Bitcoin Investment Fraud Man Loses Rs 13.35 Lakh After Being Promised Huge Daily Profits
लाखों रुपये डूबो दिए - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिटकॉइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 हजार डॉलर के निवेश पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों के माध्यम से 13,35,323 रुपये आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के कारोबार खाते में जमा कर दिए। बाद में वेबसाइट पर उसके खाते में करीब 20 हजार डॉलर की रकम दिखाई गई, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर निकासी रोक दी गई।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर डालनवाला पुलिस ने कार्तिक अग्रवाल और आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जून 2026 में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम कार्तिक अग्रवाल बताया और कहा कि वह बिटकॉइन कारोबार करने वाली कंपनी में काम करता है। कार्तिक ने विजय को बताया कि 10 हजार डॉलर के खाते पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक का लाभ कमाया जा सकता है। इसके लिए उसने आईएमटी मार्केट डॉट कॉम पर 20 लाख रुपये जमा करने को कहा।

विज्ञापन

रसीद या स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाता
आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बैंक के जरिये कुल 13,35,323 रुपये जमा कर दिए। शिकायत के अनुसार, ये रकम आईएमटी मार्केट के मनी कलेक्टरों के भारतीय बैंक खातों में भेजी जाती थी। भुगतान करने के बाद पीड़ित को उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रकम उसके ऑनलाइन कारोबार खाते में दिखाई देने लगती थी। कुछ समय बाद पीड़ित को इस कारोबार पर संदेह हुआ। उन्होंने अपने खाते में दिखाई जा रही करीब 20 हजार डॉलर की रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट की ओर से निकासी की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने कार्तिक से बातचीत भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास होने की बात पुलिस को बताई है।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा, वैश्य समाज से ही हो सकता है चेहरा, रिपीट की परंपरा नहीं

पीड़ित ने 15 सितंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कार्तिक अग्रवाल, मनी कलेक्टरों और आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के खिलाफ कार्रवाई के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की है। डालनवाला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर निरीक्षक अश्विनी बलूनी को जांच सौंपी है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस अब बैंक खातों में हुए लेनदेन, मनी कलेक्टरों और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed