{"_id":"69a1db897f742d18430546f6","slug":"uttarakhand-three-crore-rupees-approved-for-infrastructure-development-work-on-nanda-raj-jat-route-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नंदा राजजात मार्गों में अवस्थापना विकास के होंगे काम, सीएम धामी ने दी तीन करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नंदा राजजात मार्गों में अवस्थापना विकास के होंगे काम, सीएम धामी ने दी तीन करोड़ की मंजूरी
Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
सार
16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर जिला पंचायतों के लिए 13.74 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 9.16 करोड़ व ग्राम पंचायतों को 66.51 करोड़ की राशि स्वीकृत की। मु
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में नंदा राजजात मार्गों पर अवस्थापना विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ की मंजूरी दी। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 89.41 करोड़ की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
थराली विकासखंड के तहत शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज परिसर में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण के लिए 71.67 लाख, नौटी में पार्किंग निर्माण के लिए 42.39 लाख, इंटर कॉलेज सरकोट में पार्किंग व शौचालय के लिए 1.14 करोड़, नारायण बगड़ विकासखंड के भगोती में पार्किंग निर्माण 79.56 लाख की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर जिला पंचायतों के लिए 13.74 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 9.16 करोड़ व ग्राम पंचायतों को 66.51 करोड़ की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने देवाल बाजार के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए पहले चरण में 11.31 लाख व टिहरी जिले के घनसाली में बस स्टॉप के निर्माण के लिए 94.05 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया।
विज्ञापन
Jhande Ji Mela: देहरादून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण, जयकारों से निहाल हुई संगत
पौड़ी जिले के यमेश्वर विधानसभा के तहत सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) के लिए 3.36 करोड़, राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड़ की स्वीकृति दी। नैनीताल के नर्सरी स्कूल की मरम्मत के लिए 3.44 लाख तथा ऐशडेल स्कूल नैनीताल की मरम्मत के लिए 45 लाख की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का अनुमोदन किया।