फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhande Ji Mela 2026 Before Dehradun Jhande Ji was hoisted in Araiyanwala Haryana

Jhande Ji Mela: देहरादून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण, जयकारों से निहाल हुई संगत

Fri, 27 Feb 2026 07:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 07:55 PM IST
सार

दून में आठ मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की पूजा-अर्चना और अरदास की गई। इससे पहले हरियाणा के अराईयांवाला में श्री झंडे जी का आरोहण हुआ।

विज्ञापन
Jhande Ji Mela 2026 Before Dehradun Jhande Ji was hoisted in Araiyanwala Haryana
अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून में श्री झंडे जी मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दून से पहले शुक्रवार को हरियाणा के अराईयांवाला में श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। यहां श्रीमहंत और गुरु महाराज के जयकारों से संगत निहाल हुई। अराईयांवाला में श्री झंडे जी के आरोहण में दून से 100 सदस्यों का जत्था शामिल हुआ।

विज्ञापन


दून में आठ मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की पूजा-अर्चना और अरदास की गई। इसके बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। वहां परंपरा के अनुसार पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। इसके बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से स्नान कराकर 60 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आरोहण हुआ।
विज्ञापन


Haridwar: इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संघ के पदाधिकारी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु गुरु महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारों के साथ मत्था टेकते रहे। इससे पहले 25 फरवरी को श्रीमहंत का हुकुमनामा लेकर पुजारी हरियाणा के बड़ागांव गए थे। इसके बाद से ही पैदल संगत देहरादून की ओर प्रस्थान करती है।


एक मार्च को दून में प्रवेश करेगी संगत
दून में आठ मार्च को होने वाले श्री झंडे जी आरोहण के लिए शुक्रवार को श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने मेले की तैयारी के लिए मेला संचालन कमेटी को निर्देश जारी किए। 28 फरवरी को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। इसके बाद एक मार्च को संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। दर्शनी गेट पर पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ संगत का स्वागत होगा।

मेले की तैयारियों को अंतिम रूप
श्री झंडे जी मेले के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि श्री झंडे जी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के लिए श्री दरबार साहिब परिसर को रंग-बिरंगी लाइट, फूल से भव्य सजाया जा रहा है। इसके अलावा संगत की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की व्यवस्थाएं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed