{"_id":"621f6e202f08d06558183a25","slug":"uttarakhand-three-child-abusers-absconding-from-juvenile-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार, खाना खाने के बाद बाथरूम जाने के लिए बनाया बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार, खाना खाने के बाद बाथरूम जाने के लिए बनाया बहाना
Wed, 02 Mar 2022 06:57 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
किशोर गृह से फरार होने वाले दो बाल अपचारी 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का है। इनमें से एक बाल अपचारी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया था। इनमें एक बाल अपचारी दो बार पहले भी फरार हो चुका है रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में गए थे। इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: अब पका पकाया भोजन नहीं, प्रदेश में एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो बाल अपचारी 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपचारी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था। बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।