फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand three boxer enter in national women boxing championship

राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की तीन मुक्केबाज

Wed, 23 Nov 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 23 Nov 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand three boxer enter in national women boxing championship
boxing

हरिद्वार में चल रही राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। 20 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड की तीन खिलाड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

विज्ञापन

 
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में चल रही चैंपियनशिप में मंगलवार को 48 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड की कृष्णा थापा ने तकनीकी नॉक आउट के आधार पर पांडुचेरी की भुवनेश्वरी को शिकस्त दी। जबकि पूनम बिष्ट 51 किलो भारवर्ग में नागालैंड की पी क्यूडिक को हराकर विजयी रही।
विज्ञापन


उत्तराखंड की एक और प्रतिभावान खिलाड़ी कमला बिष्ट ने 57 किलो भारवर्ग में हिमाचल की किरण वर्मा को पराजित किया। रेलवे की तरफ से खेल रही उत्तराखंड मूल की प्रियंका चौधरी ने आसाम की अंजली पर विजय पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी मणिपुर की सरजूबाला ने दिल्ली की पूजा टोकस और तेलंगाना की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखत जरीन ने आसाम की मंजू बासुमात्री को शिकस्त दी। हरियाणा की स्वीटी ने उत्तराखंड बबीता बसेड़ा पर तकनीकी नॉक आउट से जीत  दर्ज की। हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता चहल मणिपुर की संगीता  पर भारी पड़ी।

लाइटवेट में उत्तराखंड की कृष्णा ने पांडुचेरी की भुवनेश्वरी हरियाणा की मोनिका ने ऑल इंडिया पुलिस की सुदेश, रेलवे की राजेश नरवाल को हराया। 51 किग्रा में हरियाणा की नीरजा ने मणिपुर की वैशाना को और रेलवे की मीनाक्षी ने हिमाचल की जमुना को हराया।


54 किग्रा में महाराष्ट्र की चंदा ने मिजोरम को 64 किग्रा में दिल्ली की आकांक्षा मिश्रा ने चंडीगढ़ की मनजिंदर हरियाणा की ज्योति ने महाराष्ट्र की मोहिनी ऑल इंडिया पुलिस की सुमन ने आंध्र की ए मनीषा पंजाब की सिमरनजीत कौर ने रेलवे की पवित्रा को मात दी 69 किग्रा में हरियाणा की पूजा ने मेघालय की मैनू रेलवे की सुमन ने पंजाब की गगनदीप को हिमाचल की शशि काला ने मणिपुर की ममथोई देवी झारखंड की सारिका कुमारी ने चंडीगढ़ की सोहनी को हराया आयोजन सचिव डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे और प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed