फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: The state will get Rs 455.60 crore from SDRF fund, Union Home Ministry approved

Uttarakhand: राज्य को एसडीआरएफ कोष से मिलेंगे 455.60 करोड़, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Thu, 10 Jul 2025 11:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:47 PM IST
सार

इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में कई जगह आपदा के कारण नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand: The state will get Rs 455.60 crore from SDRF fund, Union Home Ministry approved
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड समेत बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित छह राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। इसमें उत्तराखंड को 455.60 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में मंजूर किए हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में कई जगह आपदा के कारण नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस राशि के मिलने से आपदा के कारण जिन सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहां पर पुनर्निर्माण आदि कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन


एक DM ऐसा भी: अतिवृष्टि से कटा गांव का संपर्क, नदी पार की, पथरीले रास्तों पर पैदल चले, पहुंचे ग्रामीणों के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार हर स्थिति में राज्यों के साथ दृढ़ता से खड़ी है : शाह
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि मोदी सरकार हर परिस्थिति में राज्यों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। आज केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड के लिए एसडीआरएफ के तहत केंद्रीय हिस्से के रूप में 1066.80 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस वर्ष 19 राज्यों को एसडीआरएफ- एनडीआरएफ कोष से 8000 करोड़ से अधिक प्रदान किए गए हैं। वित्तीय सहायता के अलावा, आवश्यक एनडीआरएफ सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी रसद सहायता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed