{"_id":"686fc98ff4053bf65003dffe","slug":"dehradun-dm-savin-bansal-crossed-river-and-reached-batoli-village-by-walking-which-was-cut-off-due-to-heavy-ra-2025-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक DM ऐसा भी: अतिवृष्टि से कटा गांव का संपर्क, नदी पार की, पथरीले रास्तों पर पैदल चले, पहुंचे ग्रामीणों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक DM ऐसा भी: अतिवृष्टि से कटा गांव का संपर्क, नदी पार की, पथरीले रास्तों पर पैदल चले, पहुंचे ग्रामीणों के पास
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:23 PM IST
सार
Dehradun News: बटोली गांव में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कोटी से करीब ढाई किलोमीटर के दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर नीचे गांव में पहुंचे।
देहरादून में अतिवृष्टि के बाद दूरस्थ गांव का शहर से संपर्क कटा तो डीएम ने तत्परता दिखाई। जिलाधिकारी सविन बंसल पथरीले रास्तों पर पगडंडी नापते हुए नदी पार कर प्रभावितों के द्वार पहुंच गए। यहां उन्होंने ग्रामीणों ने समस्याएं सुनी।
मिसरास पट्टी के बटोली मजरे में पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोक निर्माण विभाग को गांव से थान गांव तक वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौजूदा कोटी-बटोली मार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंपने के लिए भी कहा। उन्होंने तहसीलदार को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए गांव में शिविर लगाने के लिए कहा। ग्रामीणों को तीन माह तक किराये पर कमरे लेकर रहने के लिए 3.64 लाख रुपये की धनराशि के चेक भी वितरित किए गए।
बृहस्पतिवार सुबह बटोली गांव में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कोटी से करीब ढाई किलोमीटर के दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर नीचे गांव में पहुंचे। उसके बाद करीब 500 मीटर खड़े पहाड़ पर बनाए गए अस्थाई रास्ते को पार किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को समस्या बताते हुए मांगों से अवगत करवाया।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को बरसात में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले रास्ते को खोलने और सफाई के लिए तीन माह तक 24 घंटे श्रमिक और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार विवेक राजौरी से कहा कि ग्रामीणों की समस्या सुनने और उनके निराकरण के लिए वह गांव में शिविर लगाएं।
3 of 6
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे डीएम
- फोटो : संवाद
जिलाधिकारी ने एसडीएम विनोद कुमार से कहा कि गर्भवती और शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गांव में नियमित रूप से एएनएम को भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में राहत कार्यों के लिए गांव के पास 15 दिन में हैलीपेड बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव के सभी परिवारों को तीन माह तक किराये पर कमरे लेकर रहने के लिए 3.84 लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे डीएम
- फोटो : संवाद
घर के पास हीर किराये के भवन में संचालित करें विद्यालय
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि वह वर्षाकाल में अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। उन्होंने अधिकारियों को वर्षाकाल तक घरों के पास एक किराये के भवन में विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। किराये के भवन के लिए तीन माह के अग्रिम भुगतान का चेक भी दिया।
विज्ञापन
5 of 6
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे डीएम
- फोटो : संवाद
रास्ते के सुधार के लिए लोनिवि 3.98 लाख जारी किए
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बटोली गांव की सड़क के सुधार के लिए 3.89 लाख रुपये जारी किए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गांव तक आवागमन के लिए झूलापुल के निर्माण के सर्वे के लिए सचिव लोनिवि को पत्र लिखा गया है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों को गांव में 20 सोलर लाइट लगाने के लिए भी निर्देशित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।