फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand teachers will promoted.

उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए नया साल लाया बड़ी सौगात

Mon, 04 Jan 2016 01:18 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jan 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand teachers will promoted.

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में दो हजार से अधिक शिक्षकों को प्रमोशन मिलने जा रहा है। 300 शिक्षक हेड मास्टर और 575 प्रभारी प्रधानाचार्य बनेंगे।

विज्ञापन


हेड मास्टरों के लिए इसी महीने 11 जनवरी से डीपीसी शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि पहली बार हेड मास्टरों और प्रभारी प्रधानाचार्यों को प्रमोशन के साथ ही काउंसिलिंग के आधार पर तैनाती दी जाएगी। पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों में हेड मास्टरों और प्रिंसिपलों के खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत कई बार चिंता जता चुके हैं।
विज्ञापन


प्रिंसिपलों के खाली पदों को भरा जा सके इसके लिए पूर्व में उनकी ओर से शासन को प्रमोशन के लिए समय सीमा के मानकों में 50 फीसदी की छूट के निर्देश किए गए थे, लेकिन छूट के लिए नियमावली में संशोधन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देखते हुए विभाग ने फिलहाल बगैर नियमावली संशोधित किए हेड मास्टरों और प्रिंसिपलों के समस्त पदों को भरने का तोड़ निकाल लिया है। इससे शिक्षक प्रमोशन भी पा जाएंगे।

22 से 26 जनवरी के बीच होगी काउंसिलिंग

uttarakhand teachers will promoted.

वहीं इस बीच नियमावली को भी संशोधित करा लिया जाएगा। इससे विभाग में इसी महीने इक्का-दुक्का नहीं बल्कि 2306 शिक्षकों को इसमें 1431 सहायक अध्यापक प्रवक्ता, 300 हेड मास्टर प्रभारी प्रधानाचार्य और 575 हेड मास्टर प्रभारी प्रधानाचार्य बनने जा रहे हैं।

हेड मास्टरों की डीपीसी 11 जनवरी से शुरू हो रही है। प्रभारी प्रधानाचार्य के पद के लिए 22 से 26 जनवरी तक काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग में प्रभारी प्रधानाचार्यों को स्कूलों की तैनाती के लिए विकल्प देकर उन्हें विद्यालय दिए जाएंगे। इससे कई प्रभारी प्रधानाचार्य सुगम और दुर्गम दोनों विद्यालयों में तैनाती पा सकेंगे।

एलटी और प्रवक्ताओं के हेड मास्टर के पद पर प्रमोशन के लिए 11 जनवरी से डीपीसी शुरू कर रहे हैं। प्रदेश में 575 हेड मास्टर प्रभारी प्रधानाचार्य बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 22 से 26 जनवरी के बीच काउंसिलिंग होगी। पहाड़ की सेवा और सेवानिवृत्ति की उम्र को देखते हुए प्रमोशन पाने वालों को सुगम विद्यालय दिए जाएंगे।
- राकेश कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed