फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teachers Recruitment UP D.El.Ed Certificate Verification Begins read All Updates in hindi

देहरादून: यूपी से डीएलएड करने वाले उत्तराखंड में भर्ती शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, मांगी गई रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2026 11:09 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती के दौरान दूसरे राज्यों से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र अब जांच के दायरे में हैं। शिक्षा निदेशालय ने 2020 से 2025-26 तक भर्ती हुए ऐसे शिक्षकों का जिलेवार ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Teachers Recruitment UP D.El.Ed Certificate Verification Begins read All Updates in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने के बाद उत्तराखंड में भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 2020 से 2025-26 तक राज्य में भर्ती इस तरह के शिक्षकों की सभी जिलों से रिपोर्ट मांग ली है। शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत के मुताबिक यूपी के अधिकारियों से भी इस बारे में बात की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों के लिए हुई भर्ती में उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने के बाद कई अभ्यर्थी भर्ती हो गए। जबकि राज्य में भर्ती के लिए उत्तराखंड का स्थायी या मूल निवासी होना अनिवार्य है। वहीं, यूपी में वर्ष 2024-25 से पहले राज्य के स्थायी निवासी ही डीएलएड कर सकते थे।

विज्ञापन


ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों ने पहले यूपी, मध्य प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाकर डीएलएड कर लिया, जो इसके बाद उत्तराखंड का स्थायी या मूल निवास बनाकर उत्तराखंड में नौकरी पा गए। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत ने मामले में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वर्ष 2020-21, 2021-22, 2024-25 एवं 2025-26 की भर्तियों में चयनित उत्तर प्रदेश से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की अर्हताओं की जांच की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बदरीनाथ हाईवे:  हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, 20 मीटर सड़क ध्वस्त, यातायात ठप, हेमकुंड यात्रा भी रोकी गई


जिन अभ्यर्थियों ने यूपी से डीएलएड किया है, निर्धारित प्रारूप पर उनकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराएं। बताया गया है कि विभिन्न वर्षों में 2906 से अधिक पदों के लिए यह भर्ती हुई थी। जिनमें इस तरह के अभ्यर्थियों की संख्या डेढ़ सौ से अधिक है।

यूपी से डीएलएड कर उत्तराखंड में भर्ती शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इस संबंध में सभी डीईओ बेसिक से रिपोर्ट मांगे जाने के साथ ही यूपी के अधिकारियों से बात की जा रही है। - कुंवर सिंह रावत, शिक्षा निदेशक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed