फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand suffer due to power cut

पूरे उत्तराखंड में बिजली के लिए हाहाकार

Fri, 08 Aug 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand suffer due to power cut

उत्तराखंड में हो रही बारिश ने आम आदमी समेत औद्योगिक क्षेत्रों में हाहाकार खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


नदियों में आई गाद ने विद्युत उत्पादन ठप
अधिक बारिश की वजह से नदियों में आई गाद ने विद्युत उत्पादन ठप कर दिया। गुरुवार को बिजली की यह मार गढ़वाल और कुमाऊं के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों समेत औद्योगिक क्षेत्रों पर बराबर पड़ी।

जल विद्युत निगम का मनेरी भाली-द्वितीय (304 मेगावाट) बुधवार रात दो बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। ढकरानी (34 मेगावाट) ढालीपुर (51 मेगावाट) से भी गाद के कारण सुबह 11 बजे से देर शाम तक विद्युत उत्पादन ठप रहा।
विज्ञापन


कुल्हाल (30 मेगावाट) विद्युत गृह से भी केवल 8 मेगावाट विद्युत उत्पादन ही हो सका। जल विद्युत निगम के कालागढ़ (198 मेगावाट) और मनेरी भाली-प्रथम (90 मेगावाट) से बिजली उत्पादन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में शाम चार बजे तक यूपीसीएल ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे, गढ़वाल मंडल के छोटे शहरों में ढाई घंटे, जबकि ऋषिकेश और काशीपुर में दो घंटे की कटौती की। औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का सिलसिला बरकरार रहा।

सिडकुल में ढाई घंटे उधम सिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे, ऊधम सिंह नगर के औद्योगिक क्षेत्र में ढाई घंटे बिजली गुल रही।

हिमाचल से खरीदी बिजली
यूपीसीएल के प्रवक्ता मधुसूदन के अनुसार बिजली की स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश से 30 सितंबर तक बिजली खरीदने का अनुबंध किया गया है।

शुक्रवार के लिए हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड को 2.5 एमयू बिजली मिलेगी। इंडियन इनर्जी एक्सचेंज 1.7 एमयू बिजली देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed