फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Subordinate Service Selection Commission: paper made from google translate

उत्तराखंड: यहां गूगल से ट्रांसलेट कर बना दिया गया पेपर, उम्मीदवारों ने खड़े किए सवाल

Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) व लेखा संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर पर कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand Subordinate Service Selection Commission: paper made from google translate

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कराई गई सहायक लेखा परीक्षा में उम्मीदवारों ने पेपर की त्रुटियों पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पेपर में अंग्रेजी में सवाल तो ठीक थे लेकिन इन सवालों का हिंदी अनुवाद गूगल से ट्रांसलेट करके किया गया था, जिससे काफी त्रुटियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के पेपर में त्रुटियां सामने आईं
हाल ही में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) व लेखा संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। उम्मीदवारों का कहना है कि इस भर्ती परीक्षा के पेपर में त्रुटियां सामने आईं हैं।
विज्ञापन


इस वजह से उम्मीदवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पेपर का पैटर्न भी पुराने पेपर की तुलना में काफी बदला हुआ था। उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि जिस पैटर्न पर पेपर आया, उसकी किताबें भी बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने दोबारा पुराने पैटर्न पर परीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि पेपर का डिफिकल्टी लेवल कंप्टीशन का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि जहां तक कुछ प्रश्नों का मामला है, उसमें आयोग ने उम्मीदवारों को आपत्ति का समय दिया है। 

उत्तराखंड असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में पद बढ़े

वहीं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह बदलाव भर्ती के पदों की संख्या बढ़ने की वजह से हुआ है। आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी है।


आयोग ने एक सितंबर से सहायक अभियंता भर्ती के 154 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए थे। अब शहरी विकास विभाग में 16 और लोक निर्माण विभाग में एक पद बढ़ने के बाद पदों की संख्या 171 हो गई है।

आयोग ने इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की हुई थी, जिसे बढ़ाकर 12 अक्तूबर कर दिया है। इस भर्ती से ग्रामीण निर्माण विभाग में 25, सिंचाई विभाग में 56, लघु सिंचाई विभाग में आठ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 21, ऊर्जा विभाग में दो, लोक निर्माण विभाग में 43 और आवास विभाग में 16 इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

राज्य सरकार के नियमों के तहत इस भर्ती में भी अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। 21 से 43 आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, खटीमा, पंतनगर, पिथौरागढ़, पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, चमोली, नई टिहरी और उत्तरकाशी में प्री परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed