फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Sub inspector final result.

दारोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखिए

Wed, 10 Jun 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jun 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Sub inspector final result.

सिविल, पीएसी और अभिसूचना इकाई के दारोगा भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार शाम जारी कर दिया गया। नए सिरे से लागू किए गए आरक्षण में 32 नए अभ्यर्थियों की किस्मत भी चमक गई।

विज्ञापन


पुलिस और पीएसी को छोड़कर पीएसी संवर्ग की मेरिट में बदलाव हुआ है। हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन होने के कारण एक पद सुरक्षित रखते हुए 347 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


दारोगा भर्ती परीक्षा का 14 मई को अनंतिम रिजल्ट जारी होने के बाद 15 अभ्यर्थियों ने लागू किए आरक्षण चक्र पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से चयन समिति आरक्षण को नए तरीके से लागू करने को लेकर माथापच्ची करती रही। नई व्यवस्था के बाद दारोगा भर्ती के फाइनल रिजल्ट में अभ्यर्थियों के नामों में व्यापक स्तर पर बदलाव सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 नए अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, देखिए रिजल्ट

uttarakhand Sub inspector final result.

अंतिम परिणाम से पुराने नाम गायब हो गए हैं और नए अभ्यर्थी शामिल कर दिए गए हैं। चयन समिति के रिजल्ट तैयार कर दिए जाने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने नए सिरे से उसकी समीक्षा की।

क्ल‌िक करें और देखें संशोधित परिणाम- दारोगा भर्ती ‌र‌िजल्ट

देर शाम पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की हरी झंडी के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। सिविल और अभिसूचना संवर्ग की मेरिट में तो किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पीएसी संवर्ग में मेरिट बदल गई है।

एडीजी मीणा के मुताबिक अंतिम रिजल्ट में 32 अभ्यर्थियों के नाम में बदलाव आया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता हैं।

नए आरक्षण ने बदली मेरिट, ये रहे टॉपर

uttarakhand Sub inspector final result.

नए सिरे से लागू किए गए आरक्षण से दारोगा भर्ती के फाइनल रिजल्ट में अभ्यर्थियों के नामों में व्यापक स्तर पर बदलाव सामने आया है।

सिविल पुलिस टॉप फाइव (कोई बदलाव नहीं)

नाम ---------------- अंक
प्रवीण सिंह पुंडीर ---- 243.75
राजनारायण व्यास -- 239.5
सुमित बंदूनी ------- 239.25
अश्वनी बलूनी ------- 238.25
प्रदीप पंत ----------- 238
सुशील कुमार -------- 238
भूपेंद्र सिंह मेहता ---- 238

स्थानीय अभिसूचना के टॉप फाइव (कोई बदलाव नहीं)
आशीष बहुगुणा -------- 237
मंजू शर्मा -------------- 234.75
मंयक तीर्थवाल --------- 233.75
संतोष सिंह बिष्ट -------- 232.25
ललित गिरि गोस्वामी -- 229.25

पीएसी के टॉप फाइव (बदलाव के बाद)
दशरथ प्रसाद ---------- 210.25
सुरजीत रावत --------- 212
शशि भूषण सिंह ----- 212
प्रवीण सिंह बिष्ट ------ 211.15
मोहित सिंह रौथाण --- 211.25
विपिन बिष्ट ---------- 210.75

19 को होगा सत्यापन, फंस भी सकती है भर्ती

uttarakhand Sub inspector final result.

परीक्षा में उत्तीर्ण 347 अभ्यर्थियों को 19 जून की सुबह नौ बजे देहरादून की पुलिस लाइन में मूल प्रमाण पत्रों के साथ बुलाया गया है। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेडिकल परीक्षण, चरित्र सत्यापन के प्रपत्र भरवाने की कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने बताया कि मूल प्रमाण पत्रों की जांच में यदि कोई अभ्यर्थी अनुपयुक्त पाया जाता है तो उसका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 10 माह का होगा।

ये हैं कानूनी दांव-पेच
फाइनल रिजल्ट के बाद दारोगा की सीधी भर्ती कानूनी दांव-पेच में फंस सकती है, क्योंकि अनंतिम सूची में शामिल रहे 32 अभ्यर्थी फाइनल सूची में बाहर हो गए हैं। ऐसे में सूची से गायब अभ्यर्थी न्यायालय की शरण में जाकर मुश्किल बढ़ा सकते हैं। पहले से ही यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed