फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Students to receive notebooks for free Education Minister launches scheme

Uttarakhand: छात्र-छात्राओं को मुफ्त मिलेंगी 35 लाख कॉपियां; शिक्षा मंत्री ने किया योजना का शुभारंभ

Tue, 14 Jul 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 09:41 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Students to receive notebooks for free Education Minister launches scheme
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कॉपियों के वितरण की योजना शुरू की है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में इसका शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में लगभग 35 लाख कॉपियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। देहरादून जिले में करीब 4.70 लाख कॉपियां बांटी जाएंगी। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को एक-एक कॉपियां मिलेगी। जबकि कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां दी जाएंगी। कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों को पांच-पांच कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने को कहा।
विज्ञापन


राहत: उत्तराखंड में अब अस्पताल में भर्ती घायल और बीमार पीआरडी जवानों को भी मिलेगा मानदेय, SOP जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीबड़कला की छात्राओं को कॉपियां दी। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, प्रधानाचार्य प्रेमलता बौडाई आदि मौजूद रहे।

योजना के लाभ और उद्देश्य
शिक्षा मंत्री ने कहा, इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। यह विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करती है। इससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। रावत ने विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed