{"_id":"621311487d974d571b1f3318","slug":"uttarakhand-students-of-colleges-across-the-state-will-get-money-for-tablets-after-march-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद मिलेगा टैबलेट के लिए पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद मिलेगा टैबलेट के लिए पैसा
Mon, 21 Feb 2022 09:47 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:47 AM IST
सार
आचार संहिता की वजह से छात्र-छात्राओं को अब तक मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
टैबलेट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाने हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...पड़ताल : आखिर पहाड़ में क्यों हांफा मतदान, हुक्मरानों और नीति नियंताओं को दिखा रहा आईना
विज्ञापन
पूर्व में हुई घोषणा के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। चुनाव से पहले महाविद्यालयों को इसका बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से छात्र-छात्राओं को अब तक मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पाया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक आचार संहिता खत्म होते ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा।
विज्ञापन