फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Student Union Elections ABVP dominates NSUI wins in these colleges independents also wins

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई

Tue, 29 Sep 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 11:10 PM IST
सार

राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर डेढ़ बजे तक चला। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम को परिणाम जारी हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand Student Union Elections ABVP dominates NSUI wins in these colleges independents also wins
देहरादून में छात्रसंघ चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के राजकीय और अशासकीय 137 महाविद्यालयों, चार विश्वविद्यालयों व उनके परिसरों में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा। कई कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत परचम लहराया है। एबीवीपी ने 55 और एनएसयूआई ने 24 महाविद्यालयों में जीत का दावा किया है। देर रात कई जिलों के कॉलेजों में मतगणना जारी है। मतदान और मतगणना के दौरान राज्य के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में हंगामा हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभाला। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा और महासचिव पद पर निर्दलीय नीलांश विजयी रहे।

विज्ञापन


राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर डेढ़ बजे तक चला। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम को परिणाम जारी हुआ। डीएवी कॉलेज में मतदान से लेकर मतगणना तक तनावपूर्ण माहौल रहा। डीवीएस कॉलेज देहरादून में एनएसयूआई ने जीत हासिल की। छात्र चुनाव संघ में कई कॉलेजों में एबीवीपी व एनएसयूआई को निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर देकर जीत दर्ज की। एबीवीपी व एनएसयूआई से बागी कई प्रत्याशियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत का परचम लहरया।
विज्ञापन


देहरादून छात्रसंघ चुनाव: डीएवी, एमकेपी और एसजीआरआर में चला एबीवीपी का सिक्का, एनएसयूआई के हाथ डीबीएस की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी के प्रदेश महामंत्री यशवंत पंवार के मुताबिक छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद पर भरोसा जताया है। संगठन ने चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया था। घोषणा पत्र के अनुरूप काम कर छात्र हित के लिए संघर्ष किया जाएगा। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के मुताबिक संगठन का 24 महाविद्यालयों में पूरा पैनल जीता है। इसके अलावा भी कुछ अन्य महाविद्यालयों में संगठन व उसके समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। आरोप लगाया कि डीएवी कॉलेज देहरादून, काशीपुर, रामनगर, खटीमा व मसूरी में दोबारा मतगणना कराकर एबीवीपी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए गड़बड़ी की गई है।

एबीवीपी ने यहां किया जीत का दावा

समाचार लिखे जाने तक छात्र चुनाव संघ के नतीजों में एबीवीपी ने 40 अध्यक्ष, 39 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव, 34 सहसचिव, 37 कोषाध्यक्ष, 39 यूआर के पदों पर जीत का दावा किया है। संगठन का कहना है कि देहरादून के पांच कालेजों में संगठन के अध्यक्ष बने हैं। जबकि विकासनगर में एक, हरिद्वार में चार, टिहरी में पांच, पौड़ी में चार, कोटद्वार में दो, अल्मोड़ा में पांच, थलीसैंण में एक, कर्णप्रयाग में दो, रुद्रप्रयाग में तीन, चमोली में एक, बागेश्वर में दो, रानीखेत में तीन, पिथौरागढ़ में दो व डीडीहाट के एक कालेज में परिषद का अध्यक्ष बना है।

इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई

डीवीएस देहरादून, राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर ने पूरे पैनल पर जीत हासिल की। इसके अलावा बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल घनसाली में अध्यक्ष पद, राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, जखोली, कुमाऊं मंडल के कांढा कॉलेज, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, सुमित्रा नंदन पंत महाविद्यालय गरुड़ सहित कई कॉलेजों में एनएसयूआई ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed