Uttarakhand: पिथाैरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, की थी करोड़ों की ठगी
Uttarakhand Crime News: दोनों पर 25 से 30 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। वह तीन सालों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम व पहचान छिपाकर अपनी मां के साथ रह रहे थे।
विस्तार
पिथौरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को उत्तराखंड एसटीएफ ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों जगदीश बोरा पर 25000 और कमलेश बोरा पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
दोनों पर 25 से 30 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। वह तीन सालों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम व पहचान छिपाकर अपनी मां के साथ रह रहे थे। तभी से पुलिस दोनों की तलाश में थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.