फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk Thar riding army personnel and friends created ruckus in haldwani

Haldwani Crime: नशे में थार सवार सैन्यकर्मी और दोस्तों ने काटा हंगामा, अर्द्धनग्न होकर राहगीरों से की मारपीट

Mon, 28 Oct 2024 12:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

एक फौजी और उसके तीन मित्रों ने शराब पीकर शनिवार रात शहर और फिर ज्योलिकोट में जमकर हंगामा किया। अपनी नई थार गाड़ी कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी करके पहले ऑटो चालक और बाइक सवार एक युवक को पीटा।

विज्ञापन
Drunk Thar riding army personnel and friends created ruckus in haldwani
थार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में एक फौजी और उसके तीन मित्रों ने शराब पीकर शनिवार रात शहर और फिर ज्योलिकोट में जमकर हंगामा किया। अपनी नई थार गाड़ी कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी करके पहले ऑटो चालक और बाइक सवार एक युवक को पीटा। सिपाही उन्हें पकड़ने दौड़े तो उन्हीं पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने फौजी और उसके दो साथियों को किसी तरह पकड़ लिया।

शनिवार रात करीब 11:45 बजे फौजी और उसके दोस्तों ने कालाढूंगी चौराहे के पास पहुंचकर पहले तो अर्द्धनग्न होकर डांस किया। फिर उन्होंने ऑटो रिक्शा चालक को पीटा। इस बीच वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार एक युवक के थप्पड़ मारा तो वह गिर भी गया।

विज्ञापन

उधर यह पूरी घटना पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे सिपाहियों ने स्क्रीन पर देखी तो चार पुलिसकर्मी वहां भेजे। सिपाहियों को देखकर हंगामा कर रहे लोग गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद वायरलेस मेसेज हुआ तो काफी देर तक गाड़ी को ट्रेस करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर निगाह दौड़ाई गई, मगर उनका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद थार गाड़ी ज्योलीकोट पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भी रेस्टोरेंट संचालक से फौजी और उसके दोस्तों ने मारपीट की। इस झगड़े में थार के शीशे भी टूटे और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट करने वाला फौजी और उसका एक दोस्त गाड़ी छोड़कर भाग गए। दो साथी गाड़ी वापस हल्द्वानी लाते समय काठगोदाम चौकी पर पकड़ लिए गए। वहीं फौजी को तल्लीताल पुलिस ने रविवार को ज्योलीकोट में पकड़ लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। गाड़ी सवार एक अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed