फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand STF Operation in Kashmir Nationwide Cyber Fraud Network Busted Two Accused arrested Amidst Crowd

उत्तराखंड STF का कश्मीर में ऑपरेशन: देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 08:11 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 08 Apr 2026 08:11 PM IST
सार

दोनों आरोपी फर्जी बैंक खातों, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड के जरिये देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand STF Operation in Kashmir Nationwide Cyber Fraud Network Busted Two Accused arrested Amidst Crowd
साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ साइबर क्राइम टीम ने देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (बड़गाम) से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अंजाम दी गई, जहां स्थानीय भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर दबाव बनाने की कोशिश की। पूरा ऑपरेशन ऐसे क्षेत्र में किया गया, जहां ग्रेनेड हमले की घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शौकत हुसैन मलिक और बिलाल अहमद फर्जी बैंक खातों, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड के जरिये देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। जांच में सामने आया है कि इन खातों से जुड़े मामलों में उत्तराखंड समेत देश के सात राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन


बताया कि गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय स्तर पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस टीम जब आरोपियों को पकड़कर थाने से न्यायालय ले जा रही थी, तब बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद एसटीएफ टीम ने संयम और रणनीति से काम लेते हुए आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया और अदालत से रिमांड भी हासिल किया। ऐसे संवेदनशील माहौल में भी एसटीएफ टीम ने साहस और सूझबूझ के साथ मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: पुलिस मुठभेड़, चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में घुसकर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

Trending Videos

65 लाख की ठगी का खुलासा

मामला देहरादून के एक 71 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा है, जिन्हें डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगा गया। ठगों ने खुद को टेलीकॉम विभाग, दिल्ली पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर फर्जी वारंट दिखाया और डराकर करीब 65 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा के विश्लेषण से इस संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपी फर्जी दस्तावेजों और व्हाट्सएप प्रोफाइल के जरिये लोगों को जाल में फंसाते थे और ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, आधार-पैन सहित अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इन खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed