फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand statutory norms bypassed in transfer of employees and officials in many departments

Uttarakhand: खूब हुई मनमानी; प्रदेश के कई विभागों में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों में एक्ट दरकिनार

Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
सार

खेल विभाग में सुगम से दुर्गम में अनिवार्य तबादलों के पात्र विभाग के अधिकारियों के सुगम से सुगम क्षेत्र में तबादले कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand statutory norms bypassed in transfer of employees and officials in many departments
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए तबादला एक्ट बना है लेकिन कुछ विभागों में हुए तबादलों में इसकी जमकर अनदेखी हुई है। स्वास्थ्य विभाग में जहां बीमार चिकित्सकों को पहाड़ चढ़ा दिया गया है। वहीं, खेल विभाग में सुगम से दुर्गम में अनिवार्य तबादलों के पात्र विभाग के अधिकारियों के सुगम से सुगम क्षेत्र में तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों के बाद कुछ अधिकारियों के तबादले संशोधित किए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नहीं रखा बीमार चिकित्सकों का ख्याल
स्वास्थ्य विभाग में कुछ चिकित्सकों के बच्चों की दिव्यांगता के बावजूद उन्हें पहाड़ चढ़ाया गया है। जबकि एक्ट में इनके लिए अनिवार्य तबादलों से छूट की व्यवस्था है। दिव्यांग बच्चे के चिकित्सक पिता का हल्द्वानी से अल्मोड़ा तबादला कर दिया गया है। वहीं, हरिद्वार में तैनात गंभीर बीमार चिकित्सक का विभाग ने बागेश्वर तबादला किया है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग के मुताबिक 40 से 50 चिकित्सकों के तबादलों में नियमों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन


खेल विभाग के तबादलों में हुआ खेल
खेल विभाग में एक अधिकारी का नाम सुगम से दुर्गम क्षेत्र के तबादलों के लिए पात्रता सूची में था। सूची में दर्शाया गया है कि इनकी 20 साल से अधिक की सुगम की सेवा हो चुकी है। जबकि इनकी दुर्गम की सेवा नहीं दिखाई गई है। इसके बावजूद इस अधिकारी का सुगम से सुगम क्षेत्र में तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी की सुगम की सात साल की सेवा दिखाई गई है। एक्ट के अनुसार इस अधिकारी का भी दुर्गम में तबादला होना था, लेकिन इस अधिकारी का भी सुगम से सुगम क्षेत्र में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun-Delhi Expressway: मानसून की पहली बारिश में ही धंसी सड़क, कई वाहनों के टूटे रिम, वीडियो वायरल

Trending Videos

पात्र न होने के बाद भी सिंचाई विभाग में कर दिए तबादले
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल पंवार के मुताबिक अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर हुए तबादलों में एक्ट का पालन नहीं किया गया। विभाग में ऐसे सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है। जो पात्रता सूची में नही थे। वहीं, कुछ अभियंताओं के उनकी ओर से दिए गए विकल्प के स्थान पर तबादले न कर मनमर्जी से तबादले किए गए हैं।

तबादला आवेदनों पर आयुर्वेदिक विभाग में नहीं हुआ विचार
आयुर्वेदिक विभाग में तबादलों के लिए किए गए आवेदनों पर तबादला समिति तय समय पर विचार नहीं कर पाई। यही वजह रही कि शासन की ओर से तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद विभाग 30 जून तक चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तबादले नहीं कर पाया।

शिक्षा विभाग: तबादलों के लिए अभी नहीं मिला समय
तबादला एक्ट के तहत तबादलों के लिए समय सारणी बनी है। इसके मुताबिक 10 जून तक तबादले हो जाने चाहिए, लेकिन शिक्षा विभाग तय समय पर तबादले नहीं कर पाया। अब विभाग की ओर से इसके लिए अतिरिक्त समय दिए जाने का शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन विभाग को अभी समय नहीं मिला।

तबादलों के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है, लेकिन अभी इस पर सहमति प्राप्त नहीं हुई।
-रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed