फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: State Law Officers posted for strong advocacy of government in High Court

उत्तराखंड: हाईकोर्ट में सरकार की मजबूत पैरवी करने को राज्य विधि अधिकारी किए तैनात

Fri, 21 Aug 2020 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Aug 2020 11:25 PM IST
सार

  • चार उप महाधिवक्ता समेत 29 के नियुक्ति आदेश जारी

विज्ञापन
Uttarakhand: State Law Officers posted for strong advocacy of government in High Court
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट में सरकार की ओर से मामलों की प्रभावी पैरवी करने के लिए 29 विधि अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। इनमें चार उप महाधिवक्ता, 10 अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, चार अस्थायी अधिवक्ता, चार सहायक शासकीय अधिवक्ता व सात ब्रीफ होल्डर हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव न्याय सयन सिंह के आदेशों के अनुसार अतुल कुमार साह, टेकचंद्र अग्रवाल, शेर सिंह अधिकारी व जगजीत सिंह विर्क उप महाधिवक्ता बनाए गए हैं। जबकि पूरन सिंह बिष्ट, प्रदीप चौशी, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, पीसी बिष्ट, अनिल कुमार बिष्ट, अंजलि भार्गव, गंगा सिंह नेगी, अनिल डबराल, राकेश कुंवर, व अजय सिंह बिष्ट को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया हैं।
विज्ञापन


वहीं बीएस राठौर, रंजन घिल्डियाल, कुलदीप सिंह रावल व ललित मिगलानी को सहायक शासकीय अधिवक्ता, बनाया गया। इनके अलावा नंदन सिंह कन्याल, सोनिका खुल्बे, हर्षिक लखेड़ा, लता नेगी, तुमुल नैनवाल, रोहित ध्यानी व दीपक बिष्ट को ब्रीफ होल्डर नियुक्त किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नियुक्ति उन्हें इस शर्त पर दी गई है कि वे किसी व्यावसायिक अनुबंध में नहीं होंगे और उनकी किसी सिविल पद नियुक्ति नहीं होगी। नियुक्ति के इस अनुबंध को सरकार किसी पूर्व सूचना के और कभी भी समाप्त कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed