फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Srinagar Garhwal will make Nagar Nigam Soon, nine new Municipal bodies will also be formed

उत्तराखंड: श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की तैयारी, नौ नए निकाय भी बनेंगे

Fri, 06 Nov 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 09:11 PM IST
सार

  • प्रदेश में नौ नए निकाय भी बनेंगे, तीन का सीमा विस्तार होगा
  • शहरी विकास मंत्री ने प्रस्तावों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
Uttarakhand: Srinagar Garhwal will make Nagar Nigam Soon, nine new Municipal bodies will also be formed
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने की तैयारी है। प्रदेश में जल्द ही नौ नए निकायों का गठन होगा। तीन निकायों का सीमा विस्तार किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सभी जिलाधिकारियों से एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। बैठक में सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने सचिवालय में शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ नए निकायों के गठन प्रस्ताव पर चर्चा की। बैठक में श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने पर विचार हुआ। बता दें कि श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने की पहले भी घोषणा हो चुकी है। कौशिक ने अधिकारियों को प्रस्ताव पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में ऋषिकेश नगर निगम के सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। हरिद्वार जिले में भगवानपुर निकाय के सीमा विस्तार का मामला भी उठा। बैठक में बताया गया कि ऊधमसिंह नगर जिले में लापुर, सिरोरीकलां, नगला व बागेश्वर में गरुड, पौड़ी में थलीसैंण सहित नौ नई नगर पंचायतें गठित करने का प्रस्ताव आया। इन प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली, जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर अपर सचिव हरिशचंद्र सेमवाल उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये नई नगर पंचायतें बनाने की तैयारी 

  • लालपुर (ऊधमसिंह नगर) 
  • नगला (ऊधमसिंह नगर) 
  • सिरौली कलां (ऊधमसिंह नगर) 
  • गरुड़ (बागेश्वर)
  • थलीसैंण (पौड़ी)
  • ढण्डेरा (हरिद्वार)
  • ईमलीखेड़ा (हरिद्वार)
  • रामपुर (हरिद्वार)
  • पाडली गुर्जर (हरिद्वार) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed