{"_id":"697cf126fc507808de0d92a6","slug":"uttarakhand-some-candidates-allegedly-obtained-appointments-in-teacher-recruitment-through-fraudulent-means-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिक्षक भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से पा ली नियुक्ति, गंभीर अनियमितताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिक्षक भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से पा ली नियुक्ति, गंभीर अनियमितताओं का आरोप
Sat, 31 Jan 2026 06:07 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:07 AM IST
सार
शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि मध्य प्रदेश से डीएलएड करने वाले भी नियुक्ति पा चुके हैं। जबकि मध्य प्रदेश में डीएलएड करने के लिए स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
प्रदेश के 1670 पदों के लिए हुई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के गलत तरीके से नियुक्ति पा लेने का आरोप लगा है। कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि यूपी और मध्य प्रदेश से डीएलएड करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि मध्य प्रदेश से डीएलएड करने वाले भी नियुक्ति पा चुके हैं। जबकि मध्य प्रदेश में डीएलएड करने के लिए स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठता है कि जब इन अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश में डीएलएड में प्रवेश के समय वहां का स्थायी निवासी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया, तो वे उत्तराखंड के निवासी होकर इस भर्ती में पात्र कैसे माने गए। यह मामला भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Uttarakhand Police: 15 एएसपी और सात डीएसपी के तबादले, 11 को पदोन्नति के बाद मिली नई नियुक्ति, देखें पूरी सूची
यूपी से डीएलएड मामले में नहीं हुई कार्रवाई
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में इससे पहले कुछ ऐसे अभ्यर्थी नियुक्ति पा चुके हैं, जिन्होंने यूपी से डीएलएड किया है। विभाग ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे लेकिन अब तक संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है।