फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Snowfall news Temperature reached minus nine degrees in Vyas Valley

Uttarakhand Snowfall: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, व्यास घाटी में माइनस नौ डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 20 Apr 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

Uttarakhand weather Snowfall News: धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के 14 गांवों में बुधवार शाम से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। दोनों घाटियों में छह इंच और पहाड़ पर एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall news Temperature reached minus nine degrees in Vyas Valley
व्यास घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारमा एवं व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद व्यास घाटी का तापमान माइनस नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों, सुरक्षा एजेंसियों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के 14 गांवों में बुधवार शाम से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। दोनों घाटियों में छह इंच और पहाड़ पर एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। व्यास घाटी के सात गांवों में बृहस्पतिवार सुबह से बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand: भारी बर्फबारी से आफत, तवाघाट लिपुलेख मार्ग पर खंगला नाला के पास टूटा ग्लेशियर
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतू में होम स्टे संचालक महेश दताल, मनोज दताल, जमन दताल और पानू दताल ने बताया कि सड़क खुले होने से अप्रैल में पहले दिन से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मई के पहले हफ्ते से दारमा घाटी के 14 गांवों में माइग्रेशन शुरू हो जाएगा जिसके बाद पंचाचूली में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

महेश दताल ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। पर्यटक ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। धारचूला में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।

ओलावृष्टि से गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान
पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल के तैयार होते ही ओलावृष्टि और बारिश होने से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में हल्के बादल छाए रहे। डीडीहाट में गरज के साथ बारिश हुई। ओगला, नारायण नगर और चर्मा में ओलावृष्टि हुई। थल कस्बे में गरज के साथ बारिश और कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि हुई। अस्कोट में धूप बारिश और हल्के ओले पड़े। गंगोलीहाट और गणाई गंगोली में सुबह से बादल छाए रहे।

बर्फ से सराबोर इन वादियों की तस्वीरें अप्रैल में कराएंगी जनवरी जैसी ठंड का एहसास

जौलजीबी में तेज हवाएं चलीं। इसके बाद गरज, चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। नाचनी में सुबह से जमकर बारिश हुई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मसूर, गेहूं, जौ और मटर की फसल को नुकसान हुआ है। किसान हीरा बल्लभ का कहना है कि बे-मौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed