फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand small village boy will shine in cricket world

एक छोटे से गांव के दिव्यम ने क्रिकेट की दुनिया में लगाई ऊंची छलांग, बने कप्तान

Thu, 18 Oct 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) Updated Thu, 18 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand small village boy will shine in cricket world
divyam rawat - फोटो : अमर उजाला
गणाईगंगोली के छोटे से गांव घोड़ासिला निवासी दिव्यम रावत को प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। दिव्यम की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


घोड़ासिला निवासी प्रयाग सिंह रावत और राजेंद्री रावत के पुत्र दिव्यम बेहतरीन बल्लेबाज है। वह आर्यमान विक्रम बिरला कॉलेज हल्द्वानी में कक्षा 10 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों हुए ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिव्यम अंदर-16 क्रिकेट टीम के अंतिम 25 खिलाड़ियों में चुने गए।

लोगों ने गणाईगंगोली में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की

बीसीसीआई के चयनकर्ता दिव्यम के खेल से काफी प्रभावित हुए। बेहतरीन खेल के साथ ही नेतृत्व क्षमता के गुण ने दिव्यम को राज्य की पहली अंडर-16 टीम की कप्तान होने का गौरव दिलाया है।

दिव्यम के पिता प्रयाग सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज पिल्खी (गंगोलीहाट) में प्रधानाचार्य हैं और मां राजेंद्री रावत हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला सरकारी जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका हैं।

दिव्यम के अंडर-16 टीम के कप्तान बनने पर लोगों ने गणाईगंगोली में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। विधायक मीना गंगोला ने दिव्यम की उपलब्धि पर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed