फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Singer Jubin Nautiyal father Ram Sharan Nautiyal Resign from BJP after being upset with leaders

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी भाजपा, 2022 में लड़ा था चुनाव, क्षेत्र के नेताओं से थे नाराज

Tue, 29 Sep 2026 10:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

प्रसिद्ध गायक जुबली नौटियाल के पिता रामशरण ने वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चकराता विधानसभा चुनाव लड़ा था। वर्ष 2023 से लगातार रामशरण नौटियाल स्थानीय नेताओं के रवैये से नाराज थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Singer Jubin Nautiyal father Ram Sharan Nautiyal Resign from BJP after being upset with leaders
जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अपनी ही पार्टी के नेताओं की आपसी राजनीतिक खींचतान से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। इससे पहले भी 2023 में वे कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चकराता विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 27,417 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 36,853 मत मिले थे। वर्ष 2023 से लगातार रामशरण नौटियाल स्थानीय नेताओं के रवैये से नाराज थे। 2023 में उन्होंने बाकायदा प्रेसवार्ता कर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


देहरादून: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीएम ने की मुलाकात, कहा-अलग-अलग राज्यों को करीब से समझने का अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि चकराता व कालसी ब्लॉक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जौनसार-बावर में लकड़ी की तस्करी में यहां के नेता व उनके लोग शामिल हैं। हाल-फिलहाल के कुछ घटनाक्रमों के बीच भी नौटियाल कहीं सामने नहीं आए। मंगलवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नौटियाल के इस्तीफे से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed