फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand youth to visit haryana to learn about culture innovation and development initiatives: CM Dhami

देहरादून: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीएम ने की मुलाकात, कहा-अलग-अलग राज्यों को करीब से समझने का अवसर

Tue, 29 Sep 2026 11:50 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 29 Sep 2026 11:50 AM IST
सार

हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने युवाओं से दूसरे राज्यों की संस्कृति, विकास कार्यों और अच्छी कार्यप्रणालियों को समझकर उनके अनुभव उत्तराखंड में साझा करने को कहा।

विज्ञापन
Uttarakhand youth to visit haryana to learn about culture innovation and development initiatives: CM Dhami
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराज्यीय भ्रमण से देश के अलग-अलग राज्यों को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं से हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा वहां के स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों से संवाद करें और उनके अनुभवों को समझें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा दूसरे राज्यों में जाकर वहां की विकास योजनाओं, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी लें। उपयोगी अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करने से राज्य को भी लाभ मिल सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह दूसरे राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखंड आने का अवसर दिया जा रहा है। उन्हें राज्य की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास कार्यों से परिचित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा, चीरबासा में रास्ता साफ, गौरीकुंड से पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल

सीएम ने युवाओं से उत्तराखंड के लोकपर्व, खान-पान, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचाने को कहा। विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका अहम बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed