फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand SI recruitment exam result declare.

उत्तराखंड : SI भर्ती परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट

Fri, 15 May 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 May 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand SI recruitment exam result declare.

उत्तराखंड की सिविल पुलिस, पीएसी और अभिसूचना के उप निरीक्षकों (एसआई) के लिए सीधी भर्ती परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा में बैठे 17606 अभ्यर्थियों में से 348 ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 104 महिलाएं भी शामिल है।

विज्ञापन


पांच अप्रैल को पंतनगर यूनिवर्सिटी की देखरेख में संपन्न हुई परीक्षा का रिजल्ट तो एक सप्ताह पहले तैयार हो गया था, लेकिन पुलिस मुख्यालय आरक्षण प्रक्रिया में उलझा रहा। पिछले एक सप्ताह से रिजल्ट के आने का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की समीक्षा के बाद उसे अंतिम रुप दिया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ उत्तराखंड पुलिस की बेवसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता हैं। एक क्लिक में पूरा परीक्षा परिणाम देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की पसंद सिविल, देखें पूरा रिजल्ट

uttarakhand SI recruitment exam result declare.

सिविल पुलिस महिलाओं की पहली पसंद रही है। 104 महिलाओं में 80 सिविल पुलिस में दारोगा पद पर चयनित हुई है। पीएसी और एलआईयू में 12-12 महिलाएं उत्तीर्ण हुई। टॉप टेन में सिविल में रीनी चौहान, एलआईयू में दो महिलाएं मंजू शर्मा और आरती शामिल रही हैं।

यहां देखें पूरा ‌र‌िजल्ट- एसआई र‌िजल्ट

ये रहे टॉपर
सिविल पुलिस टॉप फाइव
नाम ----------------- अंक
प्रवीण सिंह पुंडीर ----- 243.75
राजनारायण व्यास --- 239.5
सुमित बंदूनी -------- 239.25
अश्वनी बलूनी ------- 238.25
प्रदीप पंत ---------- 238
सुशील कुमार ------- 238
भूपेन्द्र सिंह मेहता -- 238

स्थानीय अभिसूचना के टॉप फाइव
आशीष बहुगुणा ---- 237
मंजू शर्मा -------- 234.75
मंयक तीर्थवाल ---- 233.75
संतोष सिंह बिष्ट --- 232.25
ललित गिरि गोस्वामी -- 229.25

पीएसी के टॉप फाइव
मनोज सिंह धोनी ---- 217
सौरभ कुमार राठी ---- 211
लोकपाल परमार ------ 208
शहजाद अली --------- 207.75
पंकज सिंह ----------- 207.5
शैंकी कुमार ---------- 207.5

(नोट- मेरिट कम च्वाइस के आधार पर परिणाम तैयार किया है।)

21 को प्रमाण पत्रों का सत्यापन, पहुंचना अनिवार्य

uttarakhand SI recruitment exam result declare.

परीक्षा में उतीर्ण करने वाले 348 अभ्यर्थियों को 21 मई की सुबह नौ बजे देहरादून की पुलिस लाइन में मूल प्रमाण पत्रों के साथ बुलाया गया है। यहां चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेडिकल परीक्षण, चरित्र सत्यापन के प्रपत्र भरवाने की कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि मूल प्रमाण पत्रों की जांच में यदि कोई अभ्यर्थी अनुपयुक्त पाया जाता है तो उसका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

जून से हो सकता है प्रशिक्षण
पुलिस मुख्यालय की योजना है कि कुंभ मेले के मद्देनजर चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जून के पहले सप्ताह से शुरू करा दिया जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण सामग्री की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed