फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand SI ranker exam result released.

उत्तराखंड: दारोगा रैंकर्स परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand SI ranker exam result released.

उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर बुधवार की सुबह दारोगा रैंकर्स परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद बुधवार शाम तक पुलिस मुख्यालय को यह परिणाम भेज देगी। हालांकि, रिजल्ट हाईकोर्ट की अनुमति के बाद ही जारी हुआ है। बता दें कि 140 परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका में कोड अंकित न किए जाने के कारण उनका मूल्यांकन न होने से रिजल्ट फाइनल नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन

अब पीएचक्यू ने सेंटरों से उनके कोड देकर उनका मूल्यांकन करा लिया है। डीजीपी ने मेरिट बनाने के लिए डीआईजी अमित सिन्हा की अगुवाई में एक समिति भी गठित की थी। प्रदेश में करीब सात माह पहले 301 पदों के लिए हुई दारोगा रैंकर्स परीक्षा में साढ़े दस हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के चार सेट (ए, बी, सी,डी) तैयार किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें...

uttarakhand SI ranker exam result released.

प्रत्येक परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में प्रश्नपत्र के कोड को अंकित करना था। मूल्यांकन के दौरान परीक्षा संपन्न कराने वाली उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद 140 परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का कोड न होने की वजह से मूल्यांकन नहीं कर पाई थी। परिषद द्वारा ओएमआर शीट वापस कर दी थी।


पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने मंगलवार को बताया कि कोड दर्ज न करने की चूक परीक्षार्थियों के स्तर से हुई थी। इसके लिए उनकी परीक्षा को निरस्त किया जा सकता था, लेकिन पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सेंटरों से रोल नंबर के आधार पर उनके कोड लेकर परिषद को भेजे थे, ताकि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा सके।


www.uttarakhandpolice.uk.gov.in पर यह रिजल्‍ट देखा जा सकता है। परिषद ने बुधवार शाम को रिजल्ट भेजने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद मुख्यालय पर मेरिट तैयार की जाएगी। 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले परीक्षार्थी फेल होंगे। मेरिट के लिए डीआईजी अमित सिन्हा के नेतृत्व में समिति गठित की गई है। रिजल्ट हाईकोर्ट की अनुमति के बाद ही जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed