{"_id":"616a77226bfb9622f165ad20","slug":"uttarakhand-shaheed-samman-yatra-will-start-from-chamoli-on-21st-and-pithoragarh-on-24th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सम्मान यात्रा: 18 अक्तूबर को देहरादून से गढ़वाल और कुमाऊं के लिए रवाना होंगे रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सम्मान यात्रा: 18 अक्तूबर को देहरादून से गढ़वाल और कुमाऊं के लिए रवाना होंगे रथ
Sat, 16 Oct 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:38 PM IST
सार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा 21अक्तूबर को चमोली के सवाड व 24 अक्तूबर को मुनाकोट पिथौरागढ़ से शुरू होगी।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में शहीद सम्मान यात्रा तैयारी को लेकर बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के लिए 18 अक्तूबर को देहरादून से गढ़वाल एवं कुमाऊं के लिए एक-एक रथ रवाना होंगा। गढ़वाल में 21 अक्तूबर को चमोली के सवाड एवं 24 अक्तूबर को कुमाऊं में मुनाकोट पिथौरागढ़ से यात्रा शुरू होगी।
यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाए
सैनिक कल्याण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाए। यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए 17 अक्तूबर को वह खुद भी सवाड़ जा रहे हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि चमोली में सांसद अजय भट्ट एवं मुनाकोट पिथौरागढ़ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यात्रा का शुभारंभ करेंगे। बैठक में मंत्री ने सैन्यधाम के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव, उप निदेशक ले. कर्नल बीएस रावत आदि मौजूद रहे।