फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: services will end of absent doctors New appointments will done

उत्तराखंडः गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर होगी नई नियुक्तियां

Tue, 07 Jan 2020 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Jan 2020 09:36 AM IST
सार

  • 15 दिनों से अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Uttarakhand: services will end of absent doctors New appointments will done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

विस्तार

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर उनकी जगह नई नियुक्तियां की जाएगी। 15 दिनों से अधिक समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अस्पतालों में गर्भवती और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए बर्थ वेटिंग होम खोलने को कहा है। सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशक ने प्रदेश के मुख्य चिकित्साधिकारियों, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लेखा और वित्तीय मामलों को सुव्यवस्थित करने के लिए अस्पतालों और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालयों में लेखा कार्मिकों की तैनाती रहेगी। विभाग में 45 वर्ष से कम आयु के लेखा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द प्रशिक्षण के लिए लेखा कर्मचारियों को नामित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। लंबे समय से गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर उनके स्थान पर नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। वहीं, अस्पतालों में तैनात बांड धारी डॉक्टरों की प्रत्येक माह सूचना दी जाए। उन्होंने सीएमओ को नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आईपीएचएस मानकों के अनुसार सभी अस्पताल कार्य योजना बनाकर निदेशालय को भेजें। जल्द ही अस्पतालों में डॉक्टरों व नर्सों की नियुक्ति आईपीएचएस मानकों के तहत की जाएगी। 

जल्द ही पीपीपी मोड पर चलेंगे तीन सरकारी अस्पताल

विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जल्द संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, अल्मोड़ा जनपद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण व पौड़ी जनपद का सीएचसी बीरोंखाल पीपीपी मोड पर संचालित किए जाएंगे। ई-टेंडर के माध्यम से चयनित शुभम् सर्वम् मेडिकल कंपनी इन सरकारी अस्पतालों का संचालन के साथ तीन मोबाइल हेल्थ वैन संचालित करेगी।

सोमवार को उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत ने रामनगर कलस्टर को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए बैठक ली। उन्होंने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, भिकियासैंण व बीरोंखाल सीएचसी को संचालित करने के लिए कंपनी के साथ अनुबंध किया है।


कुमाऊं, गढ़वाल और तराई क्षेत्र में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा और उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कंपनी मरीजों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। बैठक में डॉ. बीडी जोशी, डॉ. पीयूष रंजन, चंद्रमोहन बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed