{"_id":"5fbd3c3d7242d1018d387beb","slug":"uttarakhand-secretariat-union-will-now-also-have-the-post-of-senior-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सचिवालय संघ में अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी होगा, चुनावों को लेकर हुए अहम फैसले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सचिवालय संघ में अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी होगा, चुनावों को लेकर हुए अहम फैसले
Tue, 24 Nov 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:33 PM IST
सार
- संयुक्त सचिव के दो पदों में से एक पद को सचिव के रूप में किया जाएगा अपग्रेड
- उत्तराखंड सचिवालय संघ की बैठक में आगामी चुनावों को लेकर हुए अहम फैसले
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सचिवालय संघ में अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष का भी एक पद होगा। मंगलवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ और सचिवालय के विभिन्न संवर्गीय संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि पांच दिसंबर तक जो अधिकारी या कर्मचारी सदस्यता नहीं लेंगे, उन्हें किसी भी तरह के चुनाव में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे सभी सदस्यों की अलग से सूची बनाकर सार्वजनिक की जाएगी ताकि भविष्य में संघ का उनसे कोई नाता न रहे। 27 नवंबर को सचिवालय प्रशासन को चुनाव के लिए पत्र दिया जाएगा, जिसके आधार पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि सचिवालय संघ में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद सृजित किया जाएगा। संयुक्त सचिव के दो पदों में से एक पद को सचिव के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रकार नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक, प्रचार सचिव और कार्यकारिणी सदस्य मिलाकर 12 पद होंगे, जिनमें से आठ पदों पर सदस्य कार्यकारिणी सामान्य निर्वाचन से संपादित की जाएगी।
बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि राज्य योजना आयोग, बजट निदेशालय, वित्त आयोग, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नियोजन प्रकोष्ठ और राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी संघ की सदस्यता मिलेगी। वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे लेकिन नई कार्यकारिणी का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इन प्रकोष्ठों में से एक सदस्य को संयुक्त रूप से मनोनीत करेगी। बैठक में संयुक्त सचिव बची सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, कंचन पांडेय, अनिल उनियाल, बिशन सिंह राणा, राजीव नयन पांडेय, रीता कौल, कमलेश जोशी मौजूद रहे।