फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand school reopen news : school reopening in uttarakhand from today, online study will continue

उत्तराखंड अनलॉक : ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Thu, 01 Jul 2021 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 11:02 AM IST
सार

बता दें कि बीती 8 मई से कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त स्कूलों में 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand school reopen news : school reopening in uttarakhand from today, online study will continue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। इस संबंध में शासन की ओर से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण : देहरादून में कोविशील्ड के टीके खत्म, टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग
विज्ञापन


बता दें कि बीती 8 मई से कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (बोर्डिंग) स्कूलों में 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 177 नए संक्रमित, तीन की मौत, 243 मरीज हुए ठीक

गुरुवार से पुन: इन विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।
 

बिना वैक्सीनेशन बच्चों को स्कूल भेजना जिंदगी से खिलवाड़

ऑनलाइन पढ़ाई के पक्ष में बोलते हुए दून के अभिभावकों ने कहा कि अभी बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। बिना वैक्सीनेशन के बच्चों को स्कूल भेजना उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा होगा। ऐसे में पहले सरकार को बच्चों के लिए टीके की व्यवस्था करनी होगी। तब तक ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार को ध्यान देना होगा।

शिक्षकों को रखना होगा पढ़ाई का रिकॉर्ड
ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को पढ़ाई का रिकॉर्ड रखना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून आशा रानी पैन्यूली ने कहा कि शिक्षकों के रिकॉर्ड रखने से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिक्षकों की ओर से कितना प्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है। इस संबंध में जिले के सभी शिक्षकों को सूचित किया जा चुका है। 

बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इसकेे बावजूद अभी बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना घर पर रहकर ही बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। कोरोना की तीसरे लहर से बचने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।
-दिपांजली चक्रवर्ती, किशनपुर निवासी

बच्चों को कोरोना का टीका लगाए बिना स्कूल भेजना बिल्कुल उचित नहीं है। इसलिए सरकार को पहले बच्चों के वैक्सीनेशन की व्यवस्था करानी चाहिए। इसके बाद ही स्कूल खोले जाएं। जिससे बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके। बिना वैक्सीनेशन के स्कूल भेजना बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करना होगा।
-रस्मीता, कैनाल रोड निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed