उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए जल्द शुरू होगी सौभाग्यवती योजना
- मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ, पोषण के साथ अब साफ सफाई को मिलेगा महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की साफ-सफाई और पोषण के लिए सौभाग्यवती योजना शुरू होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस योजना की घोषणा की। वह जल्द योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में आयकर देने वाले तथा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के आश्रित शामिल नहीं रहेंगे। किट में स्थानीय पहनावों एवं मौसम के अनुकूल वस्त्र तैयार कर दिये जाने की भी व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित देखभाल के साथ ही उन्हें उचित पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। अब उन्हें पौष्टिक आहार के साथ ही सफाई के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को दैनिक उपयोग की सामग्री आदि अलग-अलग किटों में तैयार कर प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
इससे उनके स्वास्थ्य एवं रहन सहन में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल समय की जरूरत है।
सौभाग्यवती योजना की किट में होगा बादाम, अखरोट, छुआरा
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने योजना तैयार की है। इस योजना के तहत बांटी जाने वाली किट में 250 बादाम गिरी/सुखी खुमानी/अखरोट, 500 ग्राम छुआरा, दो कॉटन गाउन/साड़ी/सूट, एक शॉल गर्म फुल साईज, एक स्कॉर्फ कॉटन/गर्म स्टैंडर्ड साइज, दो जोड़े जुराब स्टैंडर्ड साइज, एक तौलिया बड़े साइज का, दो पैकेट सैनिटरी नैपकिन (आठ प्रति पैकेट), दो जोड़े बेड शीट (तकिये के कवर सहित), एक नेल कटर, एक नारियल/तिल/सरसों/चुलू का तेल, 200 एम.एल हैण्डवाश लिक्विड, दो कपड़े धोने का साबुन दो नहाने का साबुन शामिल रहेगा।
शिशुओ की किट में ये होगा सामान
शिशुओं के लिए दी जाने वाली किट में मौसम के अनुसार सूती या गर्म दो जोड़े शिशु के कपड़े, टोपी और जुराब सहित, एक पैकेट (10 पीस) कॉटन डाइपर, एक बेबी तौलिया कॉटन सॉफ्ट, तीन बेबी साबुन, एक तेल, एक पाउडर, दो बेबी ब्लैंककेट गर्म अथवा कॉटन (मौसम अनुसार), एक रबर शीट, एक समस्त सामग्री पैक करने के लिए सूती बैग शामिल रहेगा।