फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rudraprayag Drunk CMO driving car hit bike riders one referred to higher center

Uttarakhand: नशे की हालत में कार चला रहे CMO ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक हायर सेंटर रेफर

Sun, 03 Aug 2025 02:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Aug 2025 02:28 PM IST
सार

स्कॉर्पियों चालक ने तिलणी में मोनाल होटल के समीप मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Rudraprayag Drunk CMO driving car hit bike riders one referred to higher center
- फोटो : freepik.com प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जनपद चमोली के प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी शाह हसन के खिलाफ नशे की हालत में वाहन चलाने और दोपहिया वाहन संचालक को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में घायल एक व्यक्ति को सिर पर गहरी चोट के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराने पर प्रभारी सीएमओ शाह के नशे में होने की पुष्टि भी हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे जनपद चमोली के प्रभारी सीएमओ हसन शाह पुत्र जुबेर खान, निवासी देहरादून, हॉल निवासी गोपेश्वर, अपने स्कॉपियो कार से रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। वहीं, रुद्रप्रयाग से लदोली गांव निवासी संयम चौधरी पुत्र रमेश सिंह चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से नगरासू की तरफ जा रहे थे। उनसे एक अज्ञात व्यक्ति ने भी लिफ्ट ली। इस दौरान स्कॉर्पियों वाहन चालक ने तिलणी में मोनाल होटल के समीप मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया।
विज्ञापन


Roorkee News:  यूट्यूब अमजद गिरफ्तार,अश्लील वीडियो डालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैनल को भी किया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में दोपहिया वाहन में बैठा अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्कॉपियो कार चालक जनपद चमोली के प्रभारी सीएमओ हसन शाह नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। उन्हें मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां जांच में उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed