Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, अवैध कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत
Massive Fire Broke Out In Roorkee News: सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग पर गुरुवार सुबह काबू पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के एक कारखाने में बुधवार रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कारखाने में सो रहा चौकीदार बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंचे रुड़की, भगवानपुर और मंगलौर के दमकल वाहनों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कई धमाके भी हुए जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आग से कारखाने के आसपास बने घरों में भी दरारें आ गईं हैं। आग से करीब 20 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज का इंपीरियर ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट नाम से एक कारखाना है।
Haldwani : सराफा कारोबारी पर फायर झोंक लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, पुलिस जुटी पड़ताल में
इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। बुधवार रात करीब सवा एक बजे अचानक कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते कारखाने से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों की सूचना पर रुड़की दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग के विकराल रूप को देख भगवानपुर और मंगलौर से भी दमकल वाहन बुलाने पड़े।
इस बीच किसी ने कारखाने की ऊपरी मंजिल में चौकीदार सरफराज के चाचा अयूब (65) निवासी गुलाबनगर के होने की सूचना दी। दमकल टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह अंदर नहीं घुस पाए। सात घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी तो उसका शव निकाला जा सका। रुड़की अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
पांच किलो का गैस सिलिंडर फटा
कारखाने में लगी भीषण को काबू पाने के लिए सात घंटे का समय लगा। सुबह करीब सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इसके बाद दमकल टीम ने कारखाने के अंदर जाकर पूरा निरीक्षण किया। वहां उन्हें पांच किलो के गैस सिलिंडर मिला। आग से कारखाने में रखा पूरा सामान जलकर रखा हो चुका था।