फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways strike after government order.

सरकार के प्रतिबंध बेअसर, रोडवेज कर्मी भी हड़ताल में शामिल

Wed, 02 Sep 2015 12:12 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Sep 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways strike after government order.

रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स की राष्ट्र व्यापी हड़ताल के मद्देनजर राज्य सरकार के रोडवेज की हड़ताल प्रतिबंधित करने के आदेश का कोई असर नहीं हुआ। परिवहन कर्मचारी संगठनों ने आज मध्य रात्रि से ही चक्का जाम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


चक्का जाम को देखते हुए शासन ने मंगलवार को 6 माह के लिए निगम में कार्यरत कर्मियों की समस्त सेवाओं का अत्यावश्यक सेवाएं घोषित कर दिया। शासन के कड़े फैसले के बावजूद निगम कर्मचारी संगठन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों की दलील है कि राष्ट्र व्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसले से वह पहले ही प्रबंधन को अवगत करवा चुके थे, ऐसे में अब बुधवार को निगम बस सेवाएं संचालित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के विरोध में सभी ट्रेड यूनियन मिलकर देशभर में चक्का जाम पर हैं, जिसके चलते उत्तराखंड में निजी ट्रांसपोर्टर्स भी हड़ताल में शामिल हैं।

कर्मचार‌ियों पर हो सकती है कार्रवाई

uttarakhand roadways strike after government order.

राज्य में यातायात सेवाएं पूरी तरह से ठप होने से रोकने के लिए सरकार निगम की बसें संचालित करवाने का दबाव कर्मचारियों पर बना रही थी। निगम की कर्मचारी यूनियनों की इस मुद्दे पर प्रबंधन के साथ बैठक भी हुई, लेकिन कर्मचारियों ने सेवाएं संचालित करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद शासन ने निगम की सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं घोषित कर हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में अगर निगम कर्मचारी शासनादेशों की नाफरमानी करने के लिए उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है।

परिवहन निगम की हड़ताल पर प्रतिबंध को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी ने बताया है कि जनहित में जारी आदेश के तहत परिवहन सेवाएं अत्यावश्यक सेवाएं घोषित कर दी है। अगले छ माह तक कर्मचारी किसी भी तरह के हड़ताल, कार्यबहिष्कार पर नहीं जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed