फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Roadways employees get Diwali bonus Transport Corporation issues order

Uttarakhand: रोडवेज कर्मचारियों को सौगात, मिला दिवाली का बोनस, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

Thu, 31 Oct 2024 12:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

परिवहन निगम में कार्यरत 4800 ग्रेड-पे तक के स्थायी कर्मचारियों को दिवाली तदर्थ बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। सभी कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान संबंधित डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand  Roadways employees get Diwali bonus Transport Corporation issues order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवहन निगम ने रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर 6908 रुपये बोनस का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालकों को 1184 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, परिवहन निगम में कार्यरत 4800 ग्रेड-पे तक के स्थायी कर्मचारियों को दिवाली तदर्थ बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। सभी कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान संबंधित डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों को 2023-24 की उत्पादकता के आधार पर 1184 रुपये का विशेष दिवाली प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन


UKSSSC: दिवाली पर अच्छी खबर...कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालक के लिए मैदानी मार्गों पर 56 हजार, पर्वतीय मार्गों पर 36 हजार और मिश्रित मार्गों पर 46 हजार किलोमीटर अर्जित करने पर यह प्रोत्साहन दिया जाएगा। अर्जित किमी की गणना में अप्रैल 2023 के बाद जिस किमी के आधार पर वेतन का भुगतान किया गयाा है, वह शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed