फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Released Recruitment on 2000 Police Constable Post on diwali

UKSSSC: दिवाली पर अच्छी खबर...कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 30 Oct 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: कांस्टेबल जनपदीय पुलिस पुरुष के 1600 और आरक्षी पीएसी-आईआरबी पुरुष के 400 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए 29 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Released Recruitment on 2000 Police Constable Post on diwali
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड में दिवाली के मौके पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बेरोजगारों के लिए पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आठ नवंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कांस्टेबल जनपदीय पुलिस पुरुष के 1600 और आरक्षी पीएसी-आईआरबी पुरुष के 400 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए 29 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा की तिथि 15 जून तय की गई है। अनारक्षित व ओबीसी अभ्यर्थियों को 300 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल के पदों पर चयन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वालों की शारीरिक दक्षता परखी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएगी। आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड पर अभी निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Diwali: उत्तराखंड में अब दो दिन होगा दीपोत्सव...धामी सरकार ने एक नवंबर का भी सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

राज्य आंदोलनकारियों को 200 पद

राज्य आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था इस विज्ञापन में की गई है। जनपदीय पुलिस कांस्टेबल के 1600 में 159 और पीएसी कांस्टेबल के 400 में 41 पद यानी पूरी भर्ती में कुल 200 पद राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर भुवन सिंह व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य पर फैसले के अधीन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed