फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand remained second position in Sarva Shiksha Abhiyan

सर्व शिक्षा अभियान में दूसरे स्थान पर रहा उत्तराखंड, जानिए अन्य राज्यों को मिले कितने अंक

Sat, 07 Oct 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 07 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand remained second position in Sarva Shiksha Abhiyan

शिक्षा के क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान की रैंकिंग में उत्तराखंड को देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर स्थित श्रीनगर में देशभर के राज्यों की समीक्षा के बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने उत्तराखंड को 100 अंकों में से 95 अंक देकर राज्य की सराहना की।

विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को दूसरे स्थान पर लाने का गौरव दिलाने के बाद नैनीताल लौटे कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक/प्रारंभिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती का शनिवार को मंडलीय दफ्तर में पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन


डॉ. सती ने बताया कि समीक्षा रैंकिंग में सभी राज्यों के सर्व शिक्षा अभियान की रैंकिंग पर चर्चा हुई। कहा कि मंत्रालय द्वारा की गई रैंकिंग में राज्य के प्रदर्शन को 91 से 100 फीसदी के बीच में आंका गया। कहा कि उत्तराखंड ने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल 34 राज्यों को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand remained second position in Sarva Shiksha Abhiyan

पहले स्थान पर केरल राज्य के कुल 99 अंक हासिल हुए जबकि तीसरे स्थान पर रहे महाराष्ट्र को भी 95 अंक मिले हैं। पड़ोसी राज्यों में हिमाचल प्रदेश की इस रैंकिंग में 18वें स्थान पर, यूपी 25वें स्थान पर है।

डॉ. सती ने कहा कि मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप आदि अधिकारियों ने उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र में शुरू अच्छे कार्य अनुभवों की भी सराहना की। इस दौरान पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, उमेश जोशी, ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, ललित चंद्र सती, गोपाल बिष्ट, प्रमोद वर्मा, लक्ष्मी चौधरी, त्रिलोक रौतेला, एमएम मिश्रा, संजय कनवाल, सुधीर राठौर, नीरज लोहनी, मनोज चौधरी, हरीश बिष्ट आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed