फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Relief news for rail passengers; Dehradun-Tanakpur Express will now run three days a week

Uttarakhand: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर; अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस

Fri, 17 Oct 2025 10:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Oct 2025 10:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ अक्तूबर को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Relief news for rail passengers; Dehradun-Tanakpur Express will now run three days a week
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (तीन दिन) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ अक्तूबर को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए टनकपुर-देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


नई समय सारिणी के अनुसार 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पहले यह केवल रविवार को चलती थी। वहीं, 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। यह पहले केवल शनिवार को चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: यूपीसीएल के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ते की दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रेल सेवा के विस्तार से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।

यह न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है, जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed