{"_id":"68efc8593ec230f74f016c21","slug":"uttarakhand-relief-for-9030-ration-sellers-dues-to-be-paid-before-diwali-rs-27-93-crore-received-from-centre-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 9030 राशन विक्रेताओं को राहत; दिवाली से पहले मिलेगा बकाया, केंद्र से मिले 27.93 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 9030 राशन विक्रेताओं को राहत; दिवाली से पहले मिलेगा बकाया, केंद्र से मिले 27.93 करोड़
Wed, 15 Oct 2025 09:47 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:47 PM IST
सार
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर प्रदेश के 9030 राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। उनके पिछले करीब एक साल के बकाया लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार की ओर से 27.13 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है, विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान कर दिया जाए। मंत्री ने बताया कि एक सप्ताह पहले विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने राशन विक्रेताओं को भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पहले उनके बकाया लाभांश का भुगतान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग बाकी बकाया राशि और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

Festive Season: हरिद्वार में आठ दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 24 अक्तूबर तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में छह जिलों के राशन विक्रेताओं का अक्तूबर 2024 और सात जिलों के राशन विक्रेताओं का जनवरी 2025 से लाभांश और भाड़े का भुगतान बकाया है। राशन विक्रेता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने राशन विक्रेताओं का जल्द से जल्द पूरा बकाया भुगतान करने की मांग की है।