फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rankers Recruitment Exam Result released UKSSSC read more updates in hindi

Uttarakhand Rankers Recruitment: आयोग ने खत्म किया युवाओं का इंतजार, भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

Fri, 24 Feb 2023 11:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:07 AM IST
सार

उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rankers Recruitment Exam Result released UKSSSC read more updates in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आखिरकार बृहस्पतिवार को जारी हो गया। लंबे समय से युवा इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। मेरिट में जो संशोधन हुआ है, उस हिसाब से चुने गए कई नए उम्मीदवारों के लिए अलग से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

विज्ञापन

प्रमोशन की रैंकर्स भर्ती परीक्षा प्रदेश में आखिरी परीक्षा है। इस तरह की परीक्षा बाद में नहीं होगी लेकिन यूकेएसएसएससी के पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा लटक गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर (दरोगा) के लिए फरवरी 2021 में परीक्षा कराई थी।

विज्ञापन


आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10,500 पुलिसकर्मियों ने दी थी परीक्षा

रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी हुए थे, जिसमें 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोगा के लिए मेरिट में जगह पाई थी। इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल 2021 में हुई थी। परीक्षा हेड कांस्टेबल के 394, दरोगा सिविल पुलिस के 61, पीएसी सब इंस्पेक्टर के 77, पीएसी हेड कांस्टेबल के 250 और सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 215 पदों के लिए हुई थी। इनमें से हेड कांस्टेबल को पदोन्नति मिल चुकी है।



ये भी पढ़ें...वीपीडीओ भर्ती धांधली: UKSSSC के पूर्व परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र पोखरिया की जमानत याचिका खारिज

चार सवाल हटाए, सात दिन के भीतर दे सकते हैं आपत्ति
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब सभी सेट की एक आंसर की जारी की है। पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक विम्मी सचदेवा की ओर से यह जारी की गई है। इसमें हर सेट में 150 में से चार-चार सवाल डीलीट किए गए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सात दिन के भीतर इस आंसर की पर आपत्ति मांगी है। यह आपत्ति प्रमाण सहित आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com को भेजी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed