फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: rally in support and opposition to CAA

उत्तराखंडः कहीं सीएए के विरोध तो कहीं इस कानून के समर्थन में सड़क पर उमड़ा हुजूम

Tue, 24 Dec 2019 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: rally in  support and opposition to CAA
सीएए के समर्थन में रुड़की में निकाली गई रैली - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से लागू नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला, जबकि पुलिस के मना करने पर कांग्रेसियोें ने जुलूस बंद कर गांधी पार्क में ही धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


धरने मेें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि देश में आने वाले शरणार्थियों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव करना भारतीय संविधान का उल्लंघन है। धरने में जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, भूपेंद्र नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट, आयुष गुप्ता, सोनू कुुमार, अभिषेक डोबरियाल, विपुल गौड़, नित्यानंद कोठियाल, आदित्य बिष्ट, हिमांशु रावत, राजेश भट्ट, उदित थपलियाल, अंकित बिष्ट, अक्षित रावत, अक्षत भट्ट, गौरव रावत, नमन शर्मा, समीर अंसारी, फरमान अहमद, कविता चौहान, आकाश आजाद, ऋषभ चौहान, उत्कर्ष जैन, शिप्रा, कपिल फर्स्वाण आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


भारी संख्या में पुलिसकर्मियोें की तैनाती 

एनएसयूआई पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुलूस या प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न कर सकें, इसके लिए सीओ की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिसकर्मियोें की गांधी पार्क के पास तैनाती की गई थी। हालांकि एनएसयूआई ने शांतिपूर्ण तरीके से ही प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरसी और सीएए का उक्रांद करेगा विरोध 

पार्टी के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि उक्रांद एनआरसी और सीएए का विरोध करेगा। कहा, इस एक्ट से प्रदेश को भी गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। केंद्र सरकार जिन कथित हिंदू शरणार्थियों को देश में बसाने की बात कर रही है, उन्हें विस्थापन के लिए ठोस योजना नहीं है। शरणार्थियों के आने के बाद राज्य पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक पलायन ग्रसित उत्तराखंड के क्षेत्रों में इन्हें बसाया जाएगा। लेकिन उक्रांद इसका विरोध करेगा। 

सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस, की नारेबाजी  

रुड़की में नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में भाजपाइयों समेत अन्य लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने सीएए के पक्ष के नारेबाजी की। साथ ही सीएए को सभी धर्मों के पक्ष में बताया। जुलूस को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को फूल भेंट किए। 


सोमवार को सर्व समाज बैनर तले बड़ी संख्या में भाजपाइयों और व्यापारियों समेत अन्य लोग सीएए के समर्थन में नेहरू स्टेडियम के पास जमा हुए। यहां से लोगों ने सीएए के पक्ष में जुलूस निकाला। जुलूस नेहरू स्टेडियम से होते हुए बीटी गंज, मेन बाजार, नगर निगम पुल, चंद्रशेखर चौक व सिविल लाइंस होते हुए शताब्दी द्वार पर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने सीएए के पक्ष में नारेबाजी की और भारत माता के नारे लगाए। साथ ही कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक हर धर्म के लोगों के हित में है।

 

कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेककर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक लागू कर सरकार ने अच्छा कार्य किया है, इसलिए इस विधेयक का सभी को समर्थन करना चाहिए। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के हाथ में तिरंगा और भाजपा के झंडे थे।

 

इस दौरान जुलूस में शहर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, मेयर गौरव गोयल, अभिषेक चंद्रा, सुनील साहनी, सुशील त्यागी, डॉ. सौरभ गुप्ता, ऋषिपाल बालियान, शोभाराम प्रजापति, नवीन त्यागी, चौधरी धीर सिंह, प्रदीप सचदेवा, रवि चौधरी, धीर सिंह, सुनीता गोस्वामी, सावित्री मंगला, नवीन गुलाटी, अजय सिंघल, सुरजीत सिंह चंदोक, नितिन शर्मा, शक्ति राणा, सौरभ सिंघल, मनोज त्यागी, गगन आहूजा, प्रवीण मेंदीरत्ता, रामपाल कश्यम, प्रवीण सिंधू, श्याम कुमार त्यागी, मयंक मेंदीरत्ता, डीपी शर्मा, ममता राणा, नितिन सैनी, विकास चौधरी, अशोक चौधरी, रामेश्वर गिरी, अनिल कश्यप, सचिन कश्यप, सोहनलाल चंदोक, राजन आहूजा, आदेश सैनी, अमन गोयल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप सचदेवा, दीपक अरोड़ा व भरत कपूर आदि शामिल रहे।

तहसील की ओर जाने से रोका


जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में लोग रुड़की टॉकीज पर पहुंचे। यहां भीड़ हाईवे पर न आए, इसे लेकर रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में भीड़ इसे पार कर महाराणा चौक पर आ पहुंची। यहां लोगों ने सीएए के पक्ष में नारेबाजी की और केंद्र सरकार के निर्णय को सही बताया। इसके बाद भीड़ ने तहसील की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को आगे जाने से रोका और वापस नेहरू स्टेडियम के लिए भेज दिया।

हाईवे पर लगा जाम


जुलूस जैसे ही रुड़की टॉकीज पर हाईवे पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया। हाईवे पर भीड़ आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पर जाम लग गया। करीब 10 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed