Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand pulses prices rise for two months arhar dal turns costlier by Rs 10-15 per Kg

उत्तराखंड: दो महीने से महंगी हो रही दालें, अरहर के दाम 15 रुपये तक बढ़े, राजमा भी हुआ 30 रुपये महंगा

Sat, 14 Nov 2026 03:37 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 03:37 PM IST
सार

रसोई का बजट बिगाड़ने वाली महंगाई अब दालों तक पहुंच गई है। बाजार में लगातार बढ़ते दामों ने ग्राहकों के साथ कारोबारियों को भी हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि देश में दलहन का उत्पादन बढ़ने के बावजूद कीमतों में राहत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand pulses prices rise for two months arhar dal turns costlier by Rs 10-15 per Kg
दालों की दाम बढ़ें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रमुख दालों में बीते दो माह से तेजी का दौर जारी है। अरहर दाल के दाम थोक बाजार में इस दरम्यान 10 से 15 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा काला चना, काबुली चना, राजमा, उड़द में भी तेजी आई है। हालांकि, सरकार के आंकड़ों में इस साल देश में दलहन फसलों का रकबा, उत्पादन और यहां तक की पैदावार भी अच्छी हुई है। बावजूद इसके दालों में आई इस तेजी से कारोबारी भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारियों को स्टॉकिस्ट से ही दालें ऊंचे दामों पर मिल रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में राजमा की अच्छा खासा उत्पादन होता है। जबकि, प्रमुख दाल अरहर, मूंग, चना आदि की खेती कम होती है। ऐसे में स्थानीय बाजार बाहर से आने वाली दालों पर ही निर्भर रहता है। बीते दो महीनों से प्रमुख दालों के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दाल कारोबारी आशीष गोयल ने बताया कि अरहर दाल करीब दो महीने पहले थोक बाजार में 115-130 रुपये प्रति किलोग्राम (11500 से 13000 प्रति क्विंटल) के बीच बने हुए थे। वर्तमान में ये दाम 130 से 140 रुपये पहुंच गए हैं। यह बढ़ोतरी एकाएक नहीं बल्कि प्रतिदिन या प्रति सप्ताह के हिसाब से दर्ज की गई है।

विज्ञापन

काला चना भी इस दरम्यान 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गया है। वर्तमान में थोक भाव 85 से 95 रुपये प्रतिकिलोग्राम पर हैं। जबकि, दो माह पहले ये दाम 75 से 85 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक थे। काबुली चने में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। पतला चना 80 रुपये से 100 रुपये पहुंच गया है। जबकि, मोटा काबुली चना इसी अनुपात में 100 रुपये प्रतिकिलोग्राम से 120 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिक रहा है। हालांकि, सरकार भी इस बात से चिंतित है कि बेहतर उत्पादन के बाद भी दाम क्यों बढ़े हुए हैं। ऐसे में खबरें यह भी हैं कि सरकार के स्तर से स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

देसी राजमा का इंतजार, विदेशी के बढ़े दाम

देश में राजमा उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पैदा किया जाता है। हालांकि, बड़ी सप्लाई ब्राजील और चीन से होती है। वर्तमान में विदेशी राजमा के दाम चढ़े हुए हैं। दो माह पहले लाल राजमा 95 से 105 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिक रहा था। जबकि, अब इसके दाम 115 से 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह सफेद राजमा में भी 25 रुपये तक की तेजी आई है। पहले 130 से 135 के बीच बिक रहा यह राजमा 155 से 160 रुपये तक बोला जा रहा है। कारोबारी आशीष गोयल ने बताया कि देसी राजमा की फसल आने वाली है। सप्लाई शुरू होते ही इसके दाम भी नीचे आ जाएंगे।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  1.25 लाख नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, प्रदेश में 26 प्रवासी वोटर

सर्दियों में बढ़ी गहत की मांग तो दाम भी चढ़े

राज्य में स्थानीय दाल गहत की खपत सर्दियों में बढ़ जाती है। ऐसे में इसके दाम भी चढ़ने लगे हैं। हालांकि, गुणवत्ता के हिसाब से इस दाल के दामों में काफी अंतर रहता है। थोक बाजारों में 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक इस दाल की कीमतें चल रही हैं। जबकि, प्रदेश के ही कुछ हिस्सों हल्द्वानी और पिथौरागढ़ में इसके दाम 155 रुपये से 190 रुपये तक बने हुए हैं। हालांकि, कुछ ब्रांड के स्टोर पर गहत के दाम 350 रुपये तक पहुंचे हुए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed